1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिवार के लिए परेशान हुई मंदना करीमी, कोरोना वायरस के बीच फंसे हैं ईरान में

परिवार के लिए परेशान हुई मंदना करीमी, कोरोना वायरस के बीच फंसे हैं ईरान में

 Published : Apr 03, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 02:02 pm IST

एक्ट्रेस मंदना करीमी का परिवार ईरान में फंसा हुआ है। कोरोना वायरस के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

mandana karimi- India TV Hindi
मंदना करीमी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदना करीमी कोरोना वायरस के चलते परेशान हो रही हैं। मंदना इस दौरान अपने परिवार के लिए परेशान हैं। मंदना की मां, दो भाई और कुछ दोस्त उनके घर ईरान में फंस गए हैं और वह उनके पास नहीं जा पा रही हैं।

मंदना ने इसके बारे में बात करते हुए कहा- वहां पर परिस्थिति बहुत खराब है। वहां दवाईयां और सैनिटाइजर नहीं मिल पा रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी मेरी मां होली पर भारत आने वाली थी। मगर कोरोना वायरस के चलते वह मेरे पास नहीं आ पाईं।

मंदना ने आगे बताया परिवार से कनेक्ट करने का सिर्फ एक ही तरीके इंटरनेट ही है। वहां पर सही तरीके से इलाज और वायरस की जांच करने के लिए टेस्ट भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा-शुरू में वह इससे प्रभावित थी कि वह काम भी नहीं कर सकती थी, लेकिन बहुत सोच-विचार के बाद वह चीजों को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं।

कोरोना वायरस की वजह से मंदना को भी कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा- मैं हमेशा यात्रा करती रहती हूं, इसलिए मुझे भोजन स्टोर करने का कोई आइडिया नहीं है, इसलिए मैं यह सब सीख रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन