1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. कीर्ति सुरेश की मूवी 'पेंगुइन' अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज, लोगों को आ रही है पसंद

कीर्ति सुरेश की मूवी 'पेंगुइन' अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज, लोगों को आ रही है पसंद

 Published : Jun 19, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 05:20 pm IST

सोशल मीडिया पर #Penguin ट्रेंड कर रहा है और फ़िल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पेंगुइन- India TV Hindi
कीर्ति सुरेश की मूवी  'पेंगुइन' अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज Image Source : INSTAGRAM - AMAZON PRIME

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेंगुइन' आज आखिरकार रिलीज़ हो गयी है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को फिल्म को लेकर उत्साहित कर दिया था क्योंकि फ़िल्म से केवल मुख्य अभिनेत्री से परिचित करवाया गया था जबकि निर्माताओं द्वारा दूसरे लीड को गुप्त रखा गया था। हर कोई आधी रात का इंतजार कर रहा था ताकि वह जल्द से जल्द यह फिल्म देख सके। वहीं रिलीज़ के तुरंत बाद, जिसने भी यह फिल्म देखी उन्हें यह खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर '#Penguin' के साथ फ़िल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं।

इस फिल्म के साथ ईश्वर कार्तिक ने बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया है। फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीत लिया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु में रिलीज़ की गई है और मलयालम में डब की गई है। यह एक साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

पेंगुइन में एक कुत्ते ने निभाई है खास भूमिका 

'पेंगुइन' का निर्माण कार्तिक सुब्बाराज ने स्टोन बेंच फिल्म्स के बैनर तले किया है और यह पैशन स्टूडियोज के तहत कार्तिकेन संथानम, सुधन सुंदरम, और जयराम द्वारा निर्मित है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन