1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' में कीर्ति कुलहरि ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' में कीर्ति कुलहरि ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

 Published : Nov 11, 2019 10:57 am IST,  Updated : Nov 11, 2019 01:55 pm IST

कीर्ति ने नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' के एक एपिसोड में अपनी प्रेम कहानी बताई।

नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द...- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' में कीर्ति कुलहरि ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

मुंबई: अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि की साहिल सहगल से पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। बाद में साहिल उनके जीवन साथी बन गए। कीर्ति ने नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' के एक एपिसोड में अपनी प्रेम कहानी बताई। शो में उनके साथ 'बार्ड ऑफ ब्लड' में काम कर चुकीं शोभिता धुलिपाला भी थीं।

कीर्ति ने कहा, "साहिल से मेरी मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। हम दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। लेकिन दोनों ने कभी बात नहीं की और यूं ही पांच साल गुजर गए।"

Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन रहा जबरदस्त

उन्होंने आगे कहा, "फिर अचानक एक शूटिंग के दौरान वह मिला। वह बहुत अच्छा दिख रहा था। उसने फिर मेरा नंबर मांगा। मैंने कहा, नंबर लेते हो तो कभी बात भी किया करो। इस बार लिए नंबर का वह इस्तेमाल करने लगा। अक्सर बात होने लगी, फिर बात आगे बढ़ी और हम दोनों एक-दूजे के हो गए।"

Input -IANS

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन