1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ISRO ने की अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के ट्रेलर की तारीफ, जानिए खिलाड़ी कुमार का रिएक्शन

ISRO ने की अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के ट्रेलर की तारीफ, जानिए खिलाड़ी कुमार का रिएक्शन

 Published : Jul 19, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 11:35 pm IST

'मिशन मंगल' के ट्रेलर की तारीफ खुद ISRO ने की है। 

Mission Mangal- India TV Hindi
Mission Mangal Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस नित्या भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ अब इसरो ने भी की है। इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है- मिशन मंगल ने खूबसूरत तरीके से इमोशन और पैशन को दर्शाया है जैसे हम काम करते हैं। 

जवाब में अक्षय कुमार ने लिखा है- मिशन पूरा हुआ। इतनी प्रेरणादायक कहानी देने के लिए आपका शुक्रिया। हमारा सौभाग्य है कि हमें इसमें काम करने का मौका मिला। मैं सभी एक्टर्स और मिशन मंगल फिल्म की पूरी टीम की तरफ से आपको शुक्रिया कहना चाहता हूं।

Mission Mangal
Mission Mangal

बाटला हाउस से टकराएगी मिशन मंगल

मिशन मंगल का मुकाबला जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से होगा। फिल्मों के क्लैश पर अक्षय ने जॉन का जवाब दोहाराया और कहा- मेक सम नॉइस फॉर देसी ब्वॉज। 15 अगस्त के दिन दो अच्छी फिल्में आ रही हैं आपको तो ज्यादा मौका मिल गया। जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या 15 अगस्त उनकी तारीख है और उस पर अब दूसरे एक्टर्स फिल्म रिलीज कर रहे हैं इस पर कुछ कहेंगे? तो अक्षय ने कहा अगर मैं ये कहूंगा कि 15 अगस्त पर मेरा कॉपीराइट है तो मैं स्वार्थी होऊंगा। ये तारीख कोई भी इस्तेमाल कर सकता है मेरा इस पर कोई कॉपी राइट नहीं है। ये तारीख जितनी आपकी है उतनी मेरी है।

Mission Mangal
Mission Mangal

असम फ्लड के लिए अक्षय ने डोनेट किए हैं 1 करोड़

असम बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ जमा किए हैं। अक्षय से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मैंने बाढ़ में अपनी बेटी की बचाती एक महिला की तस्वीर देखी, मुझे लगा ये मेरी बीवी और बच्ची भी हो सकती है। हम अच्छी लाइफ जी रहे हैं लेकिन बहुत से लोग हैं जो इस काबिल नहीं हैं। उन्हें हमें मदद करनी चाहिए, मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि आपसे जितना हो सके ्आप उतनी ही मदद कीजिए लेकिन कीजिए जरूर।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-

इसे भी पढ़ें-

अरबाज खान ने बताया अब ऐसा है उनका एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता

आर्मी की ड्रेस में नजर आएंगे शाहरुख खान, एक बार फिर बनेंगे 'फौजी'!

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव पर किया विवादित ट्वीट, हो गईं बुरी तरह ट्रोल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन