1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. दिग्गज शास्त्रीय सरोद वादक अमजद अली खान ने की म्यूजिकल वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ की तारीफ

दिग्गज शास्त्रीय सरोद वादक अमजद अली खान ने की म्यूजिकल वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ की तारीफ

 Published : Aug 27, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 03:34 pm IST

स्वर्गीय पंडित जसराज ने भी म्यूजिकल वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' की तारीफ की थी।

amzad ali khan, bandish bandits- India TV Hindi
सरोद वादक अमजद अली खान ने की म्यूजिकल वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ की तारीफ  Image Source : TWITTER

म्यूजिकल ड्रामा ‘बंदिश बैंडिट्स’ की टीम को इस सीरीज में लगे उनके हार्डवर्क के लिए प्यार और तारीफ मिल रही है। महान सरोद वादक अमजद अली खान ने भी हाल ही में इस सीरीज की प्रशंसा की, जो संगीत के अनुभव को मुख्यधारा के दर्शकों के लिए लाया है। 

अमजद अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं ‘बंदिश बैंडिट्स’ को देखकर बहुत खुश हुं। शंकर एहसान लॉय की संगीत प्रतिभा के लिए मेरी हार्दिक बधाई। भारतीय शास्त्रीय परंपराओं में डूबा संगीत!! केवल शंकर ही इसे कर सकते थे जिस तरह का काम उन्होंने किया है! टीम को बहुत-बहुत बधाई।”

कई प्रसिद्ध हस्तियों और आलोचकों ने इस सांगीतिक ड्रामा के प्रतिभाशाली कलाकार, कहानी और संगीत के लिए प्रशंसा की है। स्वर्गीय पंडित जसराज ने भी शो के प्रति अपने मूल्यवान शब्दों को व्यक्त किया था। अब, महान सरोद वादक अमजद अली खान की प्रशंसा निश्चित रूप से सफलता के लिए पूरी टीम के लिए खुशी का दिन है।

दस भाग की सीरीज में उभरते हुए कलाकार ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी के साथ नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे दिग्गज कलाकार जुडे हुए हैं।

अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा रचित और निर्मित, आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, ऑल-न्यू अमेजन ओरिजिनल सीरीज़ बहुत अलग संगीत पृष्ठभूमि से दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन