1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. लंदन कॉन्फिडेंशियल: वायरस फैलाने वालों की साजिश बेनकाब करेंगी मौनी रॉय, थ्रिलर फिल्म का टीजर रिलीज

लंदन कॉन्फिडेंशियल: वायरस फैलाने वालों की साजिश बेनकाब करेंगी मौनी रॉय, थ्रिलर फिल्म का टीजर रिलीज

 Published : Aug 26, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 12:46 pm IST

भारत के मशहूर अपराध लेखक एस हुसैन जैदी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। यह 18 सितंबर को ज़ी5 पर प्रीमियर होगी। 

वायरस फैलाने वालों की साजिश बेनकाब करेंगी मौनी रॉय- India TV Hindi
वायरस फैलाने वालों की साजिश बेनकाब करेंगी मौनी रॉय Image Source : INSTAGRAM- @ZEE5

मुंबई: वीडियो स्ट्रीमिंग जी5 ने अपनी अगली ओरिजनल फिल्म 'लंदन कॉन्फिडेंशियल’ का टीजर रिलीज कर दिया है, हाल ही में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। यह एक अनोखी सिचुएशनल स्पाई-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी बताई जा रही है। यह कोरोना महामारी पर बेस्ड बताई जा रही है। भारत के मशहूर अपराध लेखक एस हुसैन जैदी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। यह 18 सितंबर को ज़ी5 पर प्रीमियर होगी। 

देखिए टीज़र-

आखिर क्यों 'मिर्जापुर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस, यहां जानिए वजह 

यह टीज़र लंदन की पृष्ठभूमि में स्थापित है, जहां मौनी रॉय, पूरब कोहली और कुलराज रंधावा अंडरकवर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे। कहानी, संक्रमण फैलाने की साजिश के पीछे स्रोत खोजने के चारों ओर घूमती है, जिसे विस्फोट के लिए एक टाइम बम की तरह तैयार किया जाता है। 

कमल हासन ने लॉन्च किया 'सी यू सून' का ट्रेलर, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म

मौनी रॉय और पूरब कोहली के अलावा कुलराज रंधावा, सागर आर्य, परवेश राणा, जस बिनाग, दिलजोन सिंह और किरेन जोगी सहायक भूमिकाओं में होंगे। फिल्म अजय जी राय और मोहित छाबड़ा द्वारा निर्मित और कंवल सेठी द्वारा निर्देशित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन