1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुआ 'मुंबई डायरीज़ 26/11' का म्यूजिक वीडियो 'ये हालात'

जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुआ 'मुंबई डायरीज़ 26/11' का म्यूजिक वीडियो 'ये हालात'

 Published : Sep 07, 2021 04:08 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 07:30 pm IST

मुंबई डायरीज़ 26/11 का प्रीमियर 9 सितंबर, 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।

जुबिन नौटियाल- India TV Hindi
जुबिन नौटियाल Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मोहित रैना और कोंकणा सेन जैसे सितारों से सजी वेब सीरीज मुंबई डायरीज़ 26/11 रिलीज के करीब पहुंच गई है, ऐसे में अमेज़न प्राइम वीडियो ने सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल की आवाज में सीरीज से 'ये हालात' नाम का म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ कर दिया है। निरंजन अयंगर ने ये गाना लिखा है, जुबिन के साथ इस गाने को आवाज दी है ज़ारा खान ने। वीडियो 26/11 की भयानक रात में बॉम्बे जनरल अस्पताल के दयनीय और अराजकता की अवस्था को दिखाता है और स्वास्थ्य कर्मियों के अदम्य साहस की याद दिलाता है। 

यहां देखिए गाना-

हाल ही में, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो द्वारा नसीरुद्दीन शाह और अल्तमश फरीदी (तू दफ़न भी) और आनंद भास्कर (पार होगा तू) जैसे कलाकारों का साउंडट्रैक भी लॉन्च किया है। यह सभी ट्रैक 9 सितंबर को विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर शो के वैश्विक प्रीमियर से पहले लॉन्च किए गए हैं। 

निखिल आडवाणी द्वारा रचित और मोनिशा आडवाणी व एम्मे एंटरटेनमेंट के मधु भोजवानी द्वारा निर्मित यह मेडिकल ड्रामा निखिल गोंसाल्वेस के साथ निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित है। मुंबई डायरी 26/11 में डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अस्पताल के कर्मचारियों की अनकही कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने 26 नवंबर 2008 में शहर को तबाह करने वाले आतंकी हमलों के दौरान जान बचाने के लिए अथक प्रयास किया था। सीरीज़ में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी। 

मुंबई डायरीज़ 26/11 का प्रीमियर 9 सितंबर, 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन