1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. विशाल भारद्वाज करेंगे OTT डेब्यू, फिल्म में तब्बू के अलावा नज़र आएंगे ये सितारे

विशाल भारद्वाज करेंगे OTT डेब्यू, फिल्म में तब्बू के अलावा नज़र आएंगे ये सितारे

 Published : Sep 20, 2021 12:30 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 12:30 pm IST

विशाल भारद्वाज इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण दोनों करेंगे। इसमें खूफिया तंत्र के लिए काम करने वाले जासूसों की कहानी को पेश किया जाएगा।

Netflix thriller Khufiya directed by Vishal Bharadwaj Starring Tabu ali fazal and other star - India TV Hindi
विशाल भारद्वाज करेंगे OTT डेब्यू  Image Source : TWITTER: @NETFLIXINDIA

विशाल भारद्वाज एक बार फिर निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं। वो एक जासूसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसके साथ वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखेंगे। नेटफ्लिक्स की इस मूवी, जिसका नाम 'खुफिया' है, इसमें तब्बू, अली फजल, वमिका गब्बी और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका निभाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अमर भूषण के उपन्यास 'एस्केप टू नोवेयर' का सिनेमाई रूपांतरण है। विशाल इसका निर्देशन और निर्माण दोनों करेंगे। इसमें खूफिया तंत्र के लिए काम करने वाले जासूसों की कहानी को पेश किया जाएगा। 

कार्तिक आर्यन और तब्बू ने शुरू की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग, अभिनेता ने फैंस के बीच साझा की तस्वीर

विशाल भारद्वाज ने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि, 'ये मेरा पहला वेब प्रोजेक्ट है और मैं इसको लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। चूंकि यह एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो दिल्ली में हुई थी, फिल्म का लगभग 70% हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी में और बाकी यूएस में शूट किया जाएगा।' 'खुफिया' एक रॉ ऑपरेटिव कृष्णा मेहरा की कहानी है, जिसे भारत के डिफेंस सीक्रेट का पता लगाने का काम सौंपा गया है।

तब्बू को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। फिलहाल वो 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन भी हैं। इसके अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म Kuttey भी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन