1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. स्वरा भास्कर की वेब सीरीज में बच्ची के उत्तेजक डांस से नाराज हुए प्रसून जोशी, कही ये बात

स्वरा भास्कर की वेब सीरीज में बच्ची के उत्तेजक डांस से नाराज हुए प्रसून जोशी, कही ये बात

 Published : Jun 26, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 07:19 pm IST

सेंटर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी ने स्वरा भास्कर की वेब सीरीज रसभरी देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

swara bhasker and prasoon joshi- India TV Hindi
स्वरा भास्कर और प्रसून जोशी Image Source : INSTAGRAM/REALLYSWARA

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। स्वरा की हाल ही में एक वेबसीरीज रसभरी रिलीज हुई है। जो दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। इस वेब सीरीज में एक छोटी बच्ची का डांस देखकर प्रसून जोशी नाराज हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

प्रसून जोशी ने ट्वीट किया-दुःख हुआ।वेब सिरीज़ #rasbhari में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है।आज रचनाकारों और दर्शक सोचें बात मनोरंजन की नहीं,यहाँ बच्चियों प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है,यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।

प्रसून जोशी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोग उनकी बात को सही बता रहे तों कई कह रहे हैं वेब सीरीज में वहीं दिखाया जा रहा है जो समाज में हो रहा है।

रसभरी में स्वरा भास्कर के साथ सुनाक्षी ग्रोवर, नीलू कोहली, आयुष्मान सक्सेना, प्रद्यूमन सिंह और चितरंजन त्रिपाठी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। सीरीज में स्वरा एक इंग्लिश टीचर के किरदार में नजर आई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन