1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. ओटीटी शो 'नक्सल' के लिए पुलिस बनेंगे राजीव खंडेलवाल

ओटीटी शो 'नक्सल' के लिए पुलिस बनेंगे राजीव खंडेलवाल

 Written By: IANS
 Published : Feb 21, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 08:20 pm IST

'नक्सल' जी5 पर प्रसारित होगी।

ओटीटी शो 'नक्सल' के लिए...- India TV Hindi
ओटीटी शो 'नक्सल' के लिए पुलिस बनेंगे राजीव खंडेलवाल

मुंबई: अभिनेता राजीव खंडेलवाल आगामी वेब शो 'नक्सल' में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। इस वेब शो में राजीव के किरदार का नाम राघव है।

अपने किरदार और शो के बारे में राजीव ने कहा, " 'नक्सल' में उन मुद्दों को दिखाया गया है, जो दशकों से चले आ रहे हैं। मेरे ख्याल से बताने के लिए यह एक प्रासंगिक कहानी है और आपने इस बारे में जो कुछ भी अभी तक देखा है, इसमें वह चीजें नहीं दिखाई गई हैं। वहीं मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर दर्शक मुझे ऐसे किरदार में देखेंगे, जिसमें उन्होंने पहले नहीं देखा होगा।"

दस एपिसोड के इस सीरीज में लाल विद्रोह के खिलाफ काल्पनिक कहानी को दिखाया जाएगा। इसका निर्देशन कुणाल कोहली कर रहे हैं।

'नक्सल' जी5 पर प्रसारित होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन