1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. रणदीप हुड्डा क्राइम थ्रिलर सीरीज में निभाएंगे गैंगस्टर की भूमिका, जानिए शो से जुड़ी डिटेल्स

रणदीप हुड्डा क्राइम थ्रिलर सीरीज में निभाएंगे गैंगस्टर की भूमिका, जानिए शो से जुड़ी डिटेल्स

 Written By: PTI
 Published : Sep 25, 2021 07:25 am IST,  Updated : Sep 25, 2021 04:58 pm IST

यह पंजाब की पृष्ठभूमि में आधारित क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस साल शूटिंग पूरी हो जाएगी और अगले साल इसका प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होगा।

Randeep Hooda Web Series- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा  Image Source : INSTA: RANDEEPHOODA

अभिनेता रणदीप हुड्डा ऑनलाइन प्रसारण मंच नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक सीरीज में गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे। इस सीरीज की विषय-वस्तु अपराध-रोमांच है। इस सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इसका निर्देशन बलविंदर सिंह जनुजा करेंगे। वह ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाने जाते हैं। 

सूत्र ने कहा, ‘‘ यह पंजाब की पृष्ठभूमि में आधारित क्राइम थ्रिलर सीरीज है और इसमें दो काल 1991 और 2005 के बीच की कहानी है। यह किसी भी घटना या घटनाक्रम से प्रेरित नहीं है। इससे रणदीप हुड्डा जुड़े हैं जो गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे।’’ यह टीम पंजाब में शनिवार से शूटिंग शुरू करेगी।

रणदीप हुड्डा ने सारागढ़ी के वीरों को दी श्रद्धांजलि, बोले- 'कुछ फिल्में कभी नहीं...

सूत्र ने बताया कि इस साल शूटिंग पूरी हो जाएगी और अगले साल इसका प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होगा। वहीं दूसरे सीजन की पृष्ठभूमि कनाडा की है। इससे पहले हुड्डा और जनुजा ‘तेरा क्या होगा लवली’ में साथ काम कर चुके हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन