1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. विकास दुबे पर बन रही फिल्म 'हनक' की भोपाल में शूटिंग शुरू

विकास दुबे पर बन रही फिल्म 'हनक' की भोपाल में शूटिंग शुरू

 Published : Dec 07, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 08:51 pm IST

फिल्म के एक दृश्य से मनीष का फर्स्ट लुक सोमवार को जारी किया गया और इसके एक दिन पहले शूटिंग भोपाल में शुरू हुई। 

hanak- India TV Hindi
विकास दुबे पर बन रही फिल्म 'हनक' की भोपाल में शूटिंग शुरू Image Source : TWITTER

मुंबई: टेलीविजन अभिनेता मनीष गोयल ने 'हनक' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म के एक दृश्य से मनीष का फर्स्ट लुक सोमवार को जारी किया गया और इसके एक दिन पहले शूटिंग भोपाल में शुरू हुई। 

अभिनेता के लुक के बारे में क्रिएटिव प्रोड्यूसर केतकी पंडित मेहता ने कहा, "टेलीविजन की दुनिया में मनीष गोयल की एक बेहतरीन फैमिली मैन की ईमेज है, ऐसे में उन्हें एक क्रिमिनल के रूप में तब्दील करने में टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी और खूब सारा रिसर्च भी करना पड़ा। इंटरनेट में उनकी देखी गई कुछ तस्वीरों में उनका लुक हमें विकास दुबे जैसा मालूम पड़ा। मनीष ने भी अपने लुक, हाव-भाव, बोली वगैरह पर बहुत काम किया है।"

फिल्म के निर्माताओं की योजना इसे मार्च, 2021 में रिलीज करने की है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन