1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' से अगस्त्य की भूमिका में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टर रिलीज

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' से अगस्त्य की भूमिका में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टर रिलीज

 Published : May 13, 2021 04:01 pm IST,  Updated : May 13, 2021 04:02 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है।

broken but beautiful 3- India TV Hindi
 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' से अगस्त्य की भूमिका में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टर रिलीज Image Source : INSTAGRAM- @ALTBALAJI

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के दर्शकों को तीसरे सीजन की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है। हैंडसम हंक और उनकी खूबसूरत सह-कलाकार, सोनिया राठी की ऑन-लोकेशन तस्वीरों ने पहले से ही बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं।  निर्माताओं ने अब सिद्धार्थ शुक्ला के किरदार अगस्त्य का करैक्टर पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जिसमें दर्शकों को तीसरे सीजन की एक दिलचस्प झलक देखने मिल रही है। 

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा रेजिस्ट्रेशन से जुड़ा दूसरा सवाल, जल्द भेजें जवाब

अगस्त्य एक आदर्शवादी, अभिमानी और विद्रोही हैं, उनका मानना ​​है कि वह थिएटर की दुनिया के लिए एक गॉड गिफ्ट है। अगस्त्य राव, जो एक आकांक्षी निर्देशक हैं, उन्हें रूमी देसाई से प्यार हो जाता है, जो कि उनकी म्यूज़ है। पोस्टर में, सिद्धार्थ बारिश की पृष्ठभूमि में निराश, चोटिल और असहाय नज़र आ रहे हैं।  अगस्त्य को ना चाहते हुए भी एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी दुनिया से जिससे वह दूरी बनाए रखना पसंद करते है। 

मुकेश खन्ना के मौत की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने कहा-'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज़ में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है। और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर गिरना अधिक कठिन है और यही सोच कहानी को बहुत सहज बनाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन