1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'बैंग बैंग' इन लोकेशन्स में की जाएगी शूट

एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'बैंग बैंग' इन लोकेशन्स में की जाएगी शूट

 Published : Aug 30, 2020 11:58 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 11:58 pm IST

बैंग बैंग एक्शन, एडवेंचर, मर्डर, मिस्ट्री, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर होने वाली है।

'बैंग बैंग' इन लोकेशन्स में की जाएगी शूट- India TV Hindi
'बैंग बैंग' इन लोकेशन्स में की जाएगी शूट Image Source : INSTAGRAM ALT BALAJI

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी 'बैंग बैंग' अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही ही है। यूथ एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज़ फ्रैंचाइज़ी बनाने की योजना के साथ, निर्माता 'बैंग बैंग' के साथ दमदार विजुअल और स्क्रीन पर एक यादगार अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि बैंग बैंग एक्शन, एडवेंचर, मर्डर, मिस्ट्री, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर होने वाली है और इसे महाराष्ट्र और राजस्थान के खूबसूरत स्थानों पर शूट किया जाएगा, जो शो की कहानी को पूरी तरह से अलग स्तर पर ले जाएगा।

शो के बारे में कहा जा रहा है कि यह दमदार एक्शन, चेसिंग सीक्वेंस और विशेष इफेक्ट्स के अलावा अपनी उम्दा लोकेशन के लिए भी जाना जाएगा। निर्माताओं ने पहले ही रेकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें कई टीमें एक साथ लोकेशन्स को अंतिम रूप दे रही हैं। 

सीरीज में मुंबई के शानदार शहरी स्थानों के साथ शाही राजस्थान के खूबसूरत स्थानों को दर्शाया जाएगा। निर्माता अभी आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं क्योंकि शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। साथ ही, शो के मुख्य कलाकारों की तलाश भी शुरू हो गयी है।

शो में रहस्य, सस्पेंस, धमाकेदार एक्शन और कई झूठे रहस्यों के बीच ढ़ेर सारा यूथ ड्रामा देखने मिलेगा जिसकी परतें एक के बाद एक खुलेंगी। अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, बैंग बैंग की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन