1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. मेडिकल स्टाफ की अनसुनी दास्तां बयां करेगी वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11', फर्स्ट लुक रिलीज

मेडिकल स्टाफ की अनसुनी दास्तां बयां करेगी वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11', फर्स्ट लुक रिलीज

 Published : Nov 26, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 05:54 pm IST

सीरीज का फर्स्ट लुक गुरुवार को आतंकी हमलों के 12 साल पूरे होने पर रिलीज किया गया। शॉर्ट वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक अस्पताल का मेडिकल स्टाफ हमलों से प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है।

 मुंबई डायरी 26/11- India TV Hindi
 मुंबई डायरी 26/11 Image Source : INSTAGRAM- @AMAZONPRIMEVIDEO

मुंबई: मेडिकल ड्रामा सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 का प्रीमियर अगले साल मार्च में होगा, जिसमें डॉक्टरों के नजरिए से 26/11 के हमलों की कहानी को दर्शाया जाएगा। सीरीज का फर्स्ट लुक गुरुवार को आतंकी हमलों के 12 साल पूरे होने पर रिलीज किया गया। शॉर्ट वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक अस्पताल का मेडिकल स्टाफ हमलों से प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है। निखिल आडवाणी द्वारा बनाई गई सीरीज में मोहित रैना की मुख्य भूमिका है।

इस सीरीज में मुंबई पर आतंकी हमले के समय अभूतपूर्व संकट का सामना करने वाले और अग्रिम मोर्चे पर लड़ने वाले नायकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि दी गई है। वेब सीरीज में डॉक्टर, नर्सों, पैरा मेडिकल और हॉस्पिटल स्टाफ की अब तक न सुनी गई कहानियां पेश की जाएंगी, जिन्होंने लोगों का जीवन बचाने के लिए सब कुछ किया।

Birthday Special: देवों के देव महादेव' से 'उरी' के मेजर करण कश्यप तक, हर रोल में छाए मोहित रैना

विषय के बारे में बात करते हुए आडवाणी ने कहा, "हम मुंबईकर अक्सर चर्चा करते हैं कि उस भयावह रात हम कहां थे, जब इस विनाशकारी घटना ने पूरे शहर को हिला दिया था। इस घटना पर कई शो और फिल्में केंद्रित हैं, लेकिन किसी भी शो या फिल्म में इस हमले के दौरान अस्पतालों के पक्ष को नहीं उभारा गया।"

बॉबी देओल 'आश्रम' के पहले और दूसरे सीजन की सफलता के बाद तीसरे सीजन का कर रहे हैं वेट

उन्होंने कहा कि इस मेडिकल ड्रामा के साथ हमारा लक्ष्य अभूतपूर्व खतरे के समय मानवीय जज्बे की जीत का जश्न मनाना है। इस वेब सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी भी दिखाई देंगी। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन