1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'पाताल लोक' में डॉग का नाम क्यों था सावित्री? सोशल मीडिया पर लोगों ने बताई थ्योरी

'पाताल लोक' में डॉग का नाम क्यों था सावित्री? सोशल मीडिया पर लोगों ने बताई थ्योरी

 Published : May 23, 2020 08:57 pm IST,  Updated : May 23, 2020 09:36 pm IST

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' हाल ही में रिलीज हुई है। जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी के के अभिनय से सजी इस सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'पाताल लोक' में डॉग का...- India TV Hindi
'पाताल लोक' में डॉग का नाम क्यों हैं सावित्री? सोशल मीडिया पर लोगों ने बताई थ्योरी Image Source : TWITTER- ANUSHKA SHARMA

मुंबई: अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी अमेजन ओरिजनल की वेब सीरीज 'पाताल लोक' हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज को फैन्स ने खूब प्यार दिया और देखते ही देखते हर तरफ इसी की चर्चा होने लगी। इस सीरीज पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने लगे। लोग सीरीज से जुड़े कई दिलचस्प फैक्ट भी सामने ला रहे हैं जिसका सिर्फ सिम्बल इस्तेमाल किया गया है। सीरीज अगर आपने देखी है तो ध्यान दिया होगा कि मीडिया एंकर संजीव मेहरा के घर के बाहर एक डॉग रहती है जिसका नाम सावित्री था। संजीव को कुत्तों से एलर्जी होती है मगर उसकी वाइफ को कुत्तों से बहुत लगाव होता है। इस वजह से वो सावित्री के खाने और रहने का इंतजाम घर के बाहर करती है। लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा कि आखिर कुत्ते का ना सावित्री रखने का क्या मकसद हो सकता है? सोशल मीडिया पर भी ये सवाल उठा तो लोगों ने इसके पीछे की थ्योरी भी बता दी।

अनुष्का शर्मा ने 'पाताल लोक' के डॉग की तस्वीर शेयर करके फैन्स से की ये अपील

@NotTotallyRad नाम के ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या किसी को सावित्री का रिफरेंस मिला? क्यों उसका नाम ये था? जवाब में @Anuragjaiswar8 नाम के ट्विटर यूजर ने जवाब दिया है। वो लिखते हैं- भारतीय पौराणिक कथा में एक सावित्री की कहानी है, जो अपने पति सत्यवान को यमराज से बचाती है। डॉली भी अपने पति यानी संजीव मेहरा को बचाती है, और उसके मन में डॉग के लिए प्रेम रहता है जिसका नाम सावित्री रहता है।

आपको बता दें, अभी बीते दिन 22 मई को वट सावित्री का पर्व था, ये त्योहार इसी वजह से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस मांग लिया था। अगर आपको कहानी पता ना हो तो बता दूं, सावित्री को शादी के वक्त पता था कि उसका पति सत्यवान एक साल में चल बसेगा मगर फिर भी वो उससे शादी करती है और जब यमराज उसे लेने आते हैं तो उनके साथ साथ चल देती है। तब तक नहीं लौटती जब तक यमराज उसका पति उसे वापस नहीं कर देते हैं। लोग इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हैं।

विवादों में फंसी वेब सीरीज 'पाताल लोक', अनुष्का शर्मा को भेजा गया लीगल नोटिस

अगर आपने पाताल लोक देखी है तो जानते होंगे और ना देखी हो तो बता दूं, आगे की लाइन में स्पॉइलर है। दरअसल हथौड़ा त्यागी को सुपारी मिलती है संजीव मेहरा को मारने की। जब वो उसे मारने पहुंचता है तो संजीव की वाइफ डॉली कुत्ते को खिला रही होती है, संजीव भी सावित्री के सिर पर हाथ फेरता है। हथौड़ा त्यागी कुत्तों को बहुत प्यार करता है, उसके गुरु ने भी उससे एक बार कहा था कि जो इंसान कुत्तों से प्यार करता है वो इंसान अच्छा होता है, और जो कुत्ता इंसान से प्यार करता है वो इंसान अच्छा होता है। इसी वजह से हथौड़ा , संजीव को नहीं मार पाता है। इस तरह से संजीव की वाइफ डॉली और डॉग सावित्री की वजह से संजीव मेहरा की जान बच गई।

'पाताल लोक' वेब सीरीज लोगों को आ रही है पसंद, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग कर रहे हैं तारीफ

पाताल लोक की रिलीज के बाद लोगों ने इसको लेकर खूब सारे मीम और पोस्ट भी शेयर कियए, देखिए-

हाल ही में अमेजन प्राइम ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें पान वाले को वेब सीरीज के लीड एक्टर हाथीराम चौधरी यानी कि जयदीप अहलावत एक बैग देते हैं और कहते हैं- ओये पुलिसवाला हूं, बैग को कुछ हुआ तो दांत तोड़ दूंगा। इसके बाद अगली तस्वीर में पान वाले को दिखाया जाता है जो बैग पकड़ता है। तीसरी तस्वीर में पानवाले की दुकान का नाम होता है जो बड़ा इंट्रेस्टिंग है। तीसरी तस्वीर में लिखा है- भगवती दांत हाउस।

हाल ही में पाताल लोक के लीड एक्टर जयदीप अहलावत ने इंडिया टीवी का इंटरव्यू किया था, देखिए वीडियो-

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन