1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारत में 'अबीर गुलाल' फिल्म को रिलीज करने की नहीं मिली मंजूरी, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं पूरी तरह फर्जी

Fact Check: भारत में 'अबीर गुलाल' फिल्म को रिलीज करने की नहीं मिली मंजूरी, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं पूरी तरह फर्जी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 14, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 06:51 pm IST

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर द्वारा की गई एक्टिंग वाली फिल्म अबीर गुलाल के रिलीज को लेकर कई तरह की फेक खबरें और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं।

फिल्म अबीर गुलाल को लेकर भ्रामक दावे- India TV Hindi
फिल्म अबीर गुलाल को लेकर भ्रामक दावे Image Source : X/PIBFACTCHECK

डिजिटल मीडिया के जमाने में तरह-तरह की भ्रामक और फेक न्यूज फैलाई रहीं हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में फेक न्यूज की बाढ़ जैसी आई हुई है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही फेक और भ्रामक न्यूज की जांच पड़ताल करती है। 

क्या हो रहा वायरल?

बॉलीवुड और पाकिस्तानी सिनेमा के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय 'अबीर गुलाल' फिल्म बनी हुई है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म भारत में 26 सितंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एक्टिंग की है।

PIB ने इन दावों को बताया पूरी तरह फर्जी

भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को स्पष्ट रूप से फर्जी बताया है। इसको लेकर फैक्ट चेक भी किया है। PIB के अनुसार, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर के द्वारा की गई एक्टिंग वाली फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज करने की कोई मंजूरी नहीं दी गई है।

रोमांटिक ड्रामा फिलम है अबीर गुलाल

बता दें कि फिल्म 'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन आरती एस. बागड़ी ने किया है। फिल्म का निर्माण विवेक अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी द्वारा किया गया है। इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर के अलावा रिद्धि डोगरा, लीजा हेडन, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और परमीत सेठी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 

पहले 9 मई को होने वाली थी रिलीज

यह फिल्म मूल रूप से 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार की मांग तेज हो गई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयी (FWICE) ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ सहयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया और फिल्म की रिलीज रोक दी गई। इसके अलावा, पाकिस्तान ने भी वाणी कपूर की मौजूदगी के कारण फिल्म पर रोक लगा दी।

भारत में फिल्म के रिलीज को नहीं दी गई मंजूरी

वहीं, भारत में एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज को लेकर दावे किए जा रहे हैं। इस पर PIB ने फैक्ट चेक के बाद सोशल मीडिया पर इन भ्रामक खबरों को शेयर करने वालों को चेतावनी दी है। साथ ही पीआईबी ने कहा यह दावा नकली है। भारत में इस फिल्म को रिलीज करने के लिए ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।