1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'सभी छात्रों को Free में लैपटॉप दे रही केंद्र सरकार'! जानिए इस वायरल दावे की क्या है सच्चाई?

Fact Check: 'सभी छात्रों को Free में लैपटॉप दे रही केंद्र सरकार'! जानिए इस वायरल दावे की क्या है सच्चाई?

 Published : Jul 26, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 07:11 pm IST

एक यूट्यूब चैनल के वीडियो के थंबनेल में दावा किया गया कि वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना के तहत सभी छात्रों को सरकार फ्री में लैपटॉप दे रही है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म में ये वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए वायरल दावे की सच्चाई क्या है?

वायरल हो रहा फर्जी दावा- India TV Hindi
वायरल हो रहा फर्जी दावा Image Source : YOUTUBE/MY HELP SHIVAM

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो फर्जी दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। ऐसे ही वायरल फोटो और वीडियो के सत्यता की जांच इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम करती है। 

जानिए क्या हो रहा वायरल?

यूट्यूब प्लेटफॉर्म में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सरकार फ्री में लैपटॉप दे रही है। 'MyHelpShivam' नाम के यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में फेक थंबनेल बना है। इस थंबनेल में दावा किया गया कि वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना के तहत सभी छात्रों को सरकार Free में लैपटॉप दे रही है। साथ ही इसमें ये भी लिखा है कि फ्री में लैपटॉप लेने के लिए आवेदन करें। इस थंबनेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक छात्रा की भी फोटो लगी है, जो हाथ में लैपटॉप पकड़े हुए है।

वायरल हो रहा फर्जी दावा
Image Source : YOUTUBE/MY HELP SHIVAMवायरल हो रहा फर्जी दावा

7 महीने पहले अपलोड किया गया वीडियो

'MyHelpShivam' नाम के यूट्यूब पर इस वीडियो को 7 महीने पहले अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग दिख चुके हैं। सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप मिलने को लेकर लोग इस वीडियो में तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

पूरी तरह फर्जी है वीडियो

फ्री में लैपटॉप मिलने के दावे को भारत सरकार ने पूरी तरह फर्जी बताया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) जो कि भारत सरकार की नोडल एजेंसी है। ये सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, पहलों और उपलब्धियों के बारे में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी प्रसारित करती है। भारत सरकार के पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है।

फर्जी है दावा
Image Source : X/PIBFACTCHECKफर्जी है दावा

ऐसे लुभावने वादों से रहे सावधान

पीआईबी फैक्ट चेक ने 'MyHelpShivam' के थंबनेल की फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि कि दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा 'वन स्टूडेंट वन लैपटॉप' योजना के तहत सभी छात्रों को ‘फ्री लैपटॉप’ दिया जा रहा है। ऐसे लुभावने दावों से सावधान रहें। फ्री में लैपटॉप दिए जाने का दावा पूरी तरह फर्जी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।