1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: केंद्र सरकार स्कूली छात्रों को फ्री में देगी इलेक्ट्रिक साइकिल! जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: केंद्र सरकार स्कूली छात्रों को फ्री में देगी इलेक्ट्रिक साइकिल! जानिए वायरल दावे की सच्चाई

 Published : Dec 20, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 01:33 pm IST

Fact Check: वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार स्कूली छात्रों को फ्री में इलेक्ट्रिक साइकिल देने वाली है। इसको लेकर एक लिंक में क्लिक करने को भी कहा गया है।

फ्री में इलेक्ट्रिक साइकिल दिए जाने का दावा- India TV Hindi
फ्री में इलेक्ट्रिक साइकिल दिए जाने का दावा Image Source : YOUTUBE/SEEMAJI_SARKARIYOJANA

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में कई तरह के फोटो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो भ्रामक दावों के साथ अपलोड और शेयर किए जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल?

यूट्यूब प्लेटफॉर्म के एक चैनल के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को फ्री में इलेक्ट्रिक साइकिल दी जाएगी। इसको लेकर एक लिंक भी बताया गया है, जिसमें क्लिक करके अप्लाई करने को बोला गया है। ऐसा दावा करने वाले यूट्यूब चैनल का नाम seemaji_sarkariyojana है। इस यूट्यूब चैनल के शॉर्ट्स वीडियो में ऐसा कहा गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी की भी एक स्पीच का क्लिप जोड़ा गया है।

एक तरह का है ये स्कैम

इंडिया टीवी की टीम ने इस वीडियो के सत्यता की जांच की है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम को सरकार की तरफ से ऐसी किसी प्रकार के योजना का जानकारी नहीं मिली है। यूट्यूब पर वायरल हो रहा ये दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया है। जो कि एक तरह का स्कैम है।

फर्जी है ये दावा

इंडिया टीवी के साथ ही भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो के सत्यता की जांच की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा कि यूट्यूब  चैनल seemaji_sarkariyojana के वीडियो शॉर्ट्स किया गया, ये दावा फर्जी है। 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

इसके साथ ही पीआईबी ने लोगों से खास अपील की है। पीआईबी ने कहा कि कृपया केंद्रीय योजनाओं की जानकारी के लिए संबंधित विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पर ही विश्वास कीजिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।