1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या दिल्ली-गुरुग्राम में गिर गई मिसाइल? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या दिल्ली-गुरुग्राम में गिर गई मिसाइल? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 12, 2025 09:50 am IST,  Updated : May 12, 2025 09:50 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से दिल्ली और गुरुग्राम पर मिसाइल से हमला किया गया है। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से दिल्ली और गुरुग्राम पर मिसाइल से हमला किया गया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से दिल्ली और गुरुग्राम पर मिसाइल से हमला किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में भयानक आग लगने की घटना को दिखाया गया है। ये वीडियो एक्सप्रेस पाकिस्तान नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी यही वीडियो शेयर की गई है, जिसके कैप्शन में 'दिल्ली जंग' लिखा हुआ है। वहीं वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली गुरुग्राम में गिरी मिसाइल'।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च किया। इसमें हमले gurgaon_culture नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट मिली। इस पोस्ट में भी यही वीडियो अपलोड की गई थी, हालांकि यह पोस्ट 29 मार्च को ही अपलोड कर दी गई थी। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि यह वीडियो भारत-पाकिस्तान तनाव के पहले का है। वहीं वीडियो के कैप्शन को एडिट करके चार दिन पहले ही लिखा गया था, "कृपया ध्यान दें, यह वीडियो 29 मार्च को अपलोड की गई है। उस समय गुरुग्राम के बसई चौक पर मंडी में आग लग गई थी।" जब इसे सर्च किया गया तो हमें अमर उजाला में प्रकाशित एक खबर मिली, जिसमें इस वीडियो को दिखा गया था। 

तनाव से पहले अपलोड की गई वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SOCIAL MEDIAतनाव से पहले अपलोड की गई वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को दिल्ली गुरुग्राम पर मिसाइल गिरने से जोड़कर वायरल किया जा रहा था। हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच वायरल हो रहा ये फेक वीडियो, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Fact Check: भारत-पाक वॉर को लेकर डिफेन्स मिनिस्ट्री के नाम से Whatsapp पर किए जा रहे हैं फेक मैसेज, ये रही इसकी पूरी सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।