1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: जेल से निकलते ही CM योगी के पास भागे-भागे पहुंचे आजम खान? जानें वायरल VIDEO का सच

Fact Check: जेल से निकलते ही CM योगी के पास भागे-भागे पहुंचे आजम खान? जानें वायरल VIDEO का सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 13, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 11:28 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'जेल से निकलते ही आजम खान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे।' आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'जेल से निकलते ही आजम खान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'जेल से निकलते ही आजम खान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सीएम योगी के साथ आजम खान को भी देखा जा सकता है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "हिंदुओं देख रहे हो न आप योगीजी का खौफ। जेल से रिहा होने के बाद आजम खान अखिलेश को छोड़कर योगी जी के आगे पीछे कर रहा है। बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होने के इशारे दे रहा।"

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTवायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के जरिए चेक किया। इस दौरान हमें जनसत्ता की वेबसाइट पर प्रकाशित 14 दिसंबर 2017 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो मौजूद था। जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान का है। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में सरकार का नेतृत्व करने जा रहे थे, और जैसे ही वे विधानसभा की गैलरी पहुंचे, आजम खान भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई थी।

जनसत्ता पर प्रकाशित रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTजनसत्ता पर प्रकाशित रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद का बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि यह वीडियो 2017 का है। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली कानपुर धमाकों की जिम्मेदारी! फेक दावा हो रहा वायरल, जानिए पूरी सच्चाई

Fact Check: फिलिस्तीन को आजाद करने के लिए केरल में तैयारी कर रही इस्लामिक सेना? जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।