1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या विधानसभा उपचुनाव के बाद PM मोदी ने इंडी गठबंधन को दी बधाई? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या विधानसभा उपचुनाव के बाद PM मोदी ने इंडी गठबंधन को दी बधाई? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 16, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 12:36 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यह बताकर वायरल किया जा रहा है कि सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन को बधाई दी है। आइये जानते हैं इसका पूरा सच क्या है?

Fact Check.- India TV Hindi
Fact Check. Image Source : SCREENSHOT

हाल ही में देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए हैं। इस दौरान चुनाव से जुड़े फेक न्यूज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। विधानसभा उपचुनाव के दौरान इंडी गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया और ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज की। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे ये बता कर वायरल किया जा रहा है कि उपचुनाव में इंडी गठबंधन की जीत पर पीएम मोदी गदगद हैं और उन्होंने इंडी गठबंधन को बधाई दी है। हालांकि, India TV ने जब इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी टीम इंडिया को बधाई देते हुए सुनाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि हाल ही में देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडी गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी गदगद हैं और उन्होंने गठबंधन को जीत की बधाई दी है। इसके साथ ही वायरल वीडियो के कैप्शन में ये भी लिखा गया है कि '7 राज्यों के उपचुनाव में INDIA गठबंधन को बड़ी जीत मिली है; नरेंद्र मोदी जी इस जीत से गदगद हैं'।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTवायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

India TV ने की पड़ताल

चूंकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था और इसे विधानसभा उपचुनाव में इंडी गठबंधन की जीत के बाद का बताकर शेयर किया जा रहा था, इसलिए हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च पर खबर से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से इस वीडियो सर्च किया कि क्या ये उपचुनाव के बाद का ही है? इसी दौरान हमें यही वीडियो पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर भी मिला। पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर ये वीडियो 29 जून की रात को अपलोड की गई थी और इसके कैप्शन में लिखा था 'चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 विश्व कप घर लाती है! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। ये मैच ऐतिहासिक था'। इस वीडियो में पीएम मोदी भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली जीत के बाद शेयर किया था।

पीएम मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTपीएम मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ना तो विधानसभा उपचुनाव के बाद की है और ना ही इसका इंडी गठबंधन की जीत से कोई लेना-देना है। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली जीत के वीडियो के आंशिक भाग को एडिट करके इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा था। India TV के फैक्ट चेक में वायरल वीडियो के  विधानसभा उपचुनाव के बाद पीएम मोदी द्वारा इंडी गठबंधन को बधाई देने का दावा गलत निकला।

यह भी पढ़ें- 

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिला शव

डोडा जिले में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, कैप्टन सहित 4 सैनिक शहीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।