1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भगवान राम की तस्वीर लिए AIMIM नेता ओवैसी की एडिटेड तस्वीर वायरल, यहां जानें सच

Fact Check: भगवान राम की तस्वीर लिए AIMIM नेता ओवैसी की एडिटेड तस्वीर वायरल, यहां जानें सच

 Published : May 21, 2024 12:26 pm IST,  Updated : May 21, 2024 12:27 pm IST

फैक्ट चेक में पाया गया है कि ये मूल तस्वीर 2018 की है और ओवैसी डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए थे।

fact check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SOCIAL MEDIA

Originally Fact Check by BOOM: भारत में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 का सीजन चल रहा है। हालांकि, चुनावी सीजन में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में अब सोशल मीडिया पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक पोस्ट वायरल है। वायरल पोस्ट में उनके हाथ में भगवान राम की तस्वीर देखी जा सकती है। हालांकि, फैक्ट चेक में पाया गया है कि ओवैसी की तस्वीर को जानबूझकर एडिट किया गया है। मूल तस्वीर में वह डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए थे।

एक एक्स यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जब लगता है कि फट जाएगी तो अच्छे अच्छे लाईन पर आ जाते हैं !!'

आर्काइव लिंक देखें 

फैक्ट चेक 

फैक्ट चेक में पाया गया है कि असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर एडिट की गई है। साल 2018 की मूल तस्वीर में वह डॉ.भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पकड़े थे। जब हमने वायरल पोस्ट पर ध्यान दिया तो पाया भगवान राम की तस्वीर की बायीं तरफ का हिस्सा थोड़ा ब्लर है और फोटो का फ्रेम भी स्पष्ट नहीं है। इससे हमें तस्वीर के साथ छेड़छाड़ होने का संदेह हुआ।

fact check
Image Source : SOCIAL MEDIAफैक्ट चेक।

इसके बाद हमें वायरल तस्वीर का गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर असदुद्दीन ओवैसी का एक फेसबुक पोस्ट मिला। 7 अप्रैल 2018 को अपलोड की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया, 'मोची कॉलोनी के दलितों ने एआईएमआईएम अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से दारुस्सलम स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की और उन्हें उनके इलाके (रमनासपुरा डिविजन बहादुरपुरा निर्वाचन क्षेत्र) में विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया।'

ओरिजिनल कैप्शन: Dalits from Mochi Colony met #AIMIM President Barrister Asaduddin Owaisi at AIMIM party headquarters #Darussalam & thanked him for taking development activities in their area (Ramnaspura div Bahadurpura Constituency).

आर्काइव लिंक देखें

बता दें कि एआईएमआईएम का हेडक्वॉर्टर हैदराबाद के दारुस्सलम में स्थित है. इस पोस्ट की तस्वीर से स्पष्ट है कि ओवैसी, डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हैं. साथ ही ओवैसी की इसी तस्वीर को एडिट कर वायरल किया गया है.

Claim:   ओवैसी भगवान राम की तस्वीर हाथ में लिए हुए हैं. 

Claimed By:   X Handles and Facebook posts 
Fact Check:   False

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से BOOM द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।