1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या ट्रेन में परोसे गए खाने के कंटेनरों को धुलकर किया जा दोबारा इस्तेमाल? जान लें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या ट्रेन में परोसे गए खाने के कंटेनरों को धुलकर किया जा दोबारा इस्तेमाल? जान लें वायरल दावे का सच

 Published : Oct 19, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 06:24 pm IST

Fact Check: एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रेन में खाने के कंटेनरों को धुलकर फिर इस्तेमाल किया जा रहा है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X@PIBFACTCHECK

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन में यात्रियों को परोसे गए खाने के कंटेनरों को धुलकर फिर से इस्तेमाल किया जा रहा है। जब इस दावे की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला। 

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 16601 में यात्रियों को परोसे गए कैसरोल कंटेनरों को पेंट्री कार कर्मचारी दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। 

कैसे पता लगा सच?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा भ्रामक है। फैक्ट चेक में सामने आया कि यात्रियों को परोसे गए कंटेनरों का पुनः उपयोग नहीं किया गया। उन्हें केवल डिस्पोज करने से पहले साफ किया गया था। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।