1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश से नहीं भरा पानी, यहां जानिए किस देश का है वायरल Video

Fact Check: दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश से नहीं भरा पानी, यहां जानिए किस देश का है वायरल Video

 Published : Jul 23, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 02:42 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के कारण पानी भर गया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा गलत पाया गया है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज बड़ी संख्या में फैलती रहती है। ताजा मामला आया है भारत की राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एयरपोर्ट परिसर में चारों तरफ पानी भरा दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है। 

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Rajesh Kumar Bairwa नाम के एक यूजर ने 19 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “दिल्ली एयरपोर्ट तो समन्दर बन गया।” वायरल वीडियो पर लिखा गया है- "Delhi airport आज की बारिश।" कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ इस वीडियो को शेयर किया है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल:

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जांच के लिए सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च का सहारा लिया और संबंधित कीवर्ड की मदद से मामले को सर्च किया। हालांकि, हमें ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें ये दावा किया गया हो कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के कारण पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति आ गई। इसके बाद हमने वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें यह वीडियो एक फेसबुक यूजर के अकांउट पर मिला। जिसे 17 अप्रैल 2024 को पोस्ट किया गया था। फेसबुक से मिले क्लू के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल को आगे बढ़ाने पर हमें ‘The National’ की ओर से एक्स पर 16 अप्रैल 2024 को समान वीडियो के साथ शेयर की गई एक पोस्ट मिली। इसका कैप्शन था, “यूएई में भारी बारिश के बाद दुबई एयरपोर्ट में जलभराव।" मामला साफ था कि बारिश के पानी से भरे हुए जिस एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है वह दिल्ली का नहीं बल्कि दुबई का है।

Fact Check में क्या निकला?

Fact Check में सामने आया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक साल पुराना है और दुबई एयरपोर्ट का है न कि दिल्ली एयरपोर्ट का। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या राहुल गांधी ने जगन्नाथ रथयात्रा को बताया 'नाटक'? जानें क्या है दावे का सच

Fact Check: क्या वित्त मंत्रालय सच में हर नागरिक को दे रहा 46,715 रुपये? जान लें वायरल दावे की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।