1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या YSRCP के कार्यकर्ता ने पुलिस वाले पर किया जानलेवा हमला, आखिर क्या है दावे का सच?

Fact Check: क्या YSRCP के कार्यकर्ता ने पुलिस वाले पर किया जानलेवा हमला, आखिर क्या है दावे का सच?

 Published : Jul 22, 2024 09:19 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 09:21 pm IST

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि YSRCP के कार्यकर्ता ने एक पुलिस वाले पर जानलेवा हमला कर दिया, जो इंडिया टीवी की पड़ताल में गलत पाया गया।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
INDIA TV Fact Check Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता ही रहता है कि जो आते ही सनसनी मचा देता है। पर कई बार देखा गया है कि वह वीडियो किसी न किसी झूठे दावे के साथ चल रहा होता है, जिससे लोग गुमराह हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कहा गया कि YSRCP के कार्यकर्ता ने पुलिस वाले पर जानलेवा हमला कर दिया, जबकि इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में यह दावा फेक पाया गया।

क्या किया गया दावा?

INDIA TV Fact Check
Image Source : XINDIA TV Fact Check

सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया गया कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के एक कार्यकर्ता ने आंध्र प्रदेश के गुडुरू में एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला किया। साथ ही यह भी कहा कि पुलिस के लिए भी यहां कोई सुरक्षा नहीं है। सोशल मीडिया एक्स पर @pasumarthi66 नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया। साथ ही तेलगू में कैप्शन में भी लिखा। कैप्शन में लिखा कि यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है, YSRCP के कार्यकर्ता ने आंध्र प्रदेश के गुडुरू में एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस वीडियो को अब तक 86.6k लोग देख चुके हैं।

क्या निकला पड़ताल में?

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो को स्क्रीनग्रैप लेकर गूगल लेंस पर सर्च किया तो हमें कई रिजल्ट मिले। हमारे हाथ इस वीडियो से जुड़े कई न्यूज रिपोर्ट लगे, जिससे साफ हो गया कि ये वीडियो सच्चा नहीं है। जिसे पर यहां और यहां देख सकते हैं। रिपार्ट्स में हमें मिला कि पुलिस वाले पर हमला करने वाला शख्स पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, साथ वह मानसिक रूप से बीमार है। इसकी पुष्टि भी आगे आंध्र पुलिस के दिए गए बयान से हुए।

घटना 1 जुलाई के आसपास की है, जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा। जबकि मीडिया रिपोर्ट 19 जुलाई को पब्लिश की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि तिरुपति जिले के गुडुरू के साधुपेटा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल पर पीछे से डंडे से हमला किया गया। हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के लाल्टू कालिंदी के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी भी यह जानकर हैरान रह गए कि वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को देखकर लाल्टू कालिंदी गुस्सा हो गया और पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल की पहचान स्वामी दास के रूप में हुई। 

निष्कर्ष क्या निकला?

इंडिया टीवी फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि YSRCP के कार्यकर्ता ने पुलिस वाले पर हमला किया, पूरी तरह गलत (False) है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।