1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या केंद्र सरकार महिलाओं को दे रही फ्री सोलर आटा चक्की? जान लें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: क्या केंद्र सरकार महिलाओं को दे रही फ्री सोलर आटा चक्की? जान लें वायरल दावे की सच्चाई

 Published : Sep 07, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 06:33 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद तेज गति से वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री सोलर आटा चक्की दी जा रही। आइए इस खबर के जरिए वायरल दावे के सच्चाई से अवगत होते हैं।

फैक्ट चेक - India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : @PIBFACTCHECK

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का एक वीडियो शॉर्ट्स आग की तरह फैल रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि केंद्र सरकार महिलाओं को फ्री सोलर आटा चक्की दे रही है। जब जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

क्या हो रहा वायरल हो रहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल "sarkariyojana045" के एक वीडियो शॉर्ट्स वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शॉर्ट्स में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा फ्री सोलर आटा चक्की योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क आटा चक्की दी जाती है। यह दावा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

यूट्यूब चैनल "sarkariyojana045" के वीडियो शॉर्ट्स में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे वीडियो शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।