1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: मनमोहन सिंह ने नहीं छुए सोनिया गांधी के पैर, फर्जी दावे के साथ शेयर की जा रही तस्वीर

Fact Check: मनमोहन सिंह ने नहीं छुए सोनिया गांधी के पैर, फर्जी दावे के साथ शेयर की जा रही तस्वीर

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 31, 2024 09:34 am IST,  Updated : Dec 31, 2024 09:34 am IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम से एक तस्वीर को इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है और फर्जी दावा किया जा रहा है। दरअसल जो तस्वीर शेयर की जा रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह सोनिया गांधी के पैर छू रहे हैं। हालांकि हमने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया है।

Fact Check Manmohan Singh did not touch Sonia Gandhis feet photo being shared with fake claim- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SOCIAL

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं है। इस बीच एक तस्वीर को इंटरनेट पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस तस्वीर में मनमोहन सिंह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के पैर छूते दिख रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इंडिया टीवी ने जब इस तस्वीर की जांच की तो हमने पाया कि जो तस्वीर शेयर किया जा रहा है वह पूरी तरह से भ्रामक है और इसे लेकर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल सोनिया गांधी के पैर छू रहा शख्स पार्टी का एक आम प्रतिनिधि है। जिसे मनमोहन सिंह के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या किया जा रहा दावा

दरअसल फेसबुक पर एके पांडेय नाम के यूजर द्वारा इस तस्वीर को शेयर किया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, गांधी खानदान का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सम्मानित करते हुए। कांग्रेस सरकार देखो। सोनिया गांधी उम्र 71 साल, मनमोहन सिंह उम्र 85 साल। ये थे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री। कम से कम इनकी उम्र का ही लिहाज कर लिया होगा। इस तस्वीर में राहुल गांधी पीछे खड़े हैं, जिन्हें लेकर भी अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन जब हमने इस दावे की पड़ताल की तो सच्चाई पता चली।

Fact Check Manmohan Singh did not touch Sonia Gandhis feet photo being shared with fake claim
Image Source : GETTY IMAGEफैक्ट चेक

फैक्ट में सच्चाई आई सामने

दरअसल इंडिया टीवी ने जब इस दावे की पड़ताल की तो हमने पाया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। दरअसल वायरल तस्वीर में जो शख्स सोनिया गांधी के पैर छू रहा है वह कांग्रेस पार्टी का आम प्रतिनिधि है ना कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। हमने गूगल लेंस से जब तस्वीर को सर्च किया तो हमें फोटो स्टॉक वेबसाइट Getty Images दो तस्वीरें मिलीं। यह तस्वीर 29 नवंबर 2011 की है जब दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें एक तस्वीर कांग्रेस के आम कार्यकर्ता की है जो सोनिया गांधी के पैर छू रहा है जिसकी पगड़ी का रंग और सदरी (नेहरू जैकेट) का रंग अलग है। वहीं दूसरी फोटों मनमोहन सिंह की है जिसमें उनकी पगड़ी और सदरी का रंग अलग है। ऐसे में पता चलता है कि जिस शख्स ने सोनिया गांधी के पैर छुए वह पार्टी का आम प्रतिनिधि था।

Fact Check Manmohan Singh did not touch Sonia Gandhis feet photo being shared with fake claim
Image Source : GETTY IMAGEफैक्ट चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।