1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'इंडिया पोस्ट छठ पूजा सब्सिडी' के नाम पर चल रहा ऑनलाइन फ्रॉड, हो जाएं सावधान; दावा हो रहा वायरल

Fact Check: 'इंडिया पोस्ट छठ पूजा सब्सिडी' के नाम पर चल रहा ऑनलाइन फ्रॉड, हो जाएं सावधान; दावा हो रहा वायरल

 Published : Oct 26, 2025 06:52 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 06:52 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक फर्जी लिंक के जरिए दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग लकी ड्रा के माध्यम से 20000 रुपये की सब्सिडी दे रहा है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X@PIBFACTCHECK

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक फेक लिंक से दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग लकी ड्रा के माध्यम से ₹20,000 की सब्सिडी दे रहा है। जब इसके तथ्य की जांच की गई तो ये पूरी तरह से फर्जी निकला।

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक फर्जी लिंक के जरिए दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग लकी ड्रा के माध्यम से ₹20,000 की सब्सिडी दे रहा है। व्हाट्सएप पर यह लिंक आग की तरह वायरल है। 

कैसे पता लगी सच्चाई? 

व्हाट्सएप पर इंडिया पोस्ट छठ पूजा सब्सिडी' के नाम पर किए गए इस दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। भारतीय डाक ऑफिस का इस तरह की किसी भी सब्सिडी या लकी ड्रा से कोई संबंध नहीं है। फैक्ट चेक में सामने आया कि भारतीय डाक विभाग किसी भी सब्सिडी या लकी ड्रा का संचालन नहीं कर रहा है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।