1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या 10 रुपए का सिक्का और 100 रुपए का नोट बंद होने वाला है? यहां जानें दावे का सच

Fact Check: क्या 10 रुपए का सिक्का और 100 रुपए का नोट बंद होने वाला है? यहां जानें दावे का सच

 Published : Jun 18, 2025 11:42 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 11:56 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10 रुपये का सिक्का और 100 रुपए का नोट बंद हो जाएगा। हालांकि, फैक्ट चेक में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10 रुपये का सिक्का और ₹100 का नोट चलन से बंद होने वाला है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है। पड़ताल में यह पता लगा है कि 10 रुपये के सभी सिक्के वैध हैं और चलन में हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से 100 रुपये के नोट को बंद करने को लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर edit_shayar_boy नाम के एक यूजर ने 10 रुपये के सिक्के और 100 रुपये के नोट के बंद होने को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि ₹100 का नोट बंद हो जाएगा। वहीं, पोस्ट में शेयर किए गए ग्राफिक में लिखा है- “आज रात 12 बजे से ₹10 का सिक्का बंद हो जाएगा। जल्दी से अपने दोस्तों को भेजो।”

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल में क्या सामने आया?

इस वायरल दावे की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च की मदद ली और संबंधित कीवर्ड की मदद से इस बारे में सर्च किया। हालांकि, हमें कोई भी ऐसी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जो कि ये पुष्टि करती हो कि 10 रुपये के सिक्के और 100 रुपये के नोट बंद होने वाले हैं। इस दौरान हमें समाचार वेबसाइट द हिंदू पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें ₹10 के सभी सिक्कों को वैध बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि ₹10 के सिक्के, चाहे वे किसी भी डिज़ाइन के हों, वैध मुद्रा हैं और उन्हें बिना किसी झिझक के लेन-देन में स्वीकार किया जाना चाहिए।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

मामले की पड़ताल करते हुए हमने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक की। यहां हमें आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले बैंक नोटों के सेट की तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों में ₹100 के नोट भी मौजूद थे।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि 10 रुपये के सभी सिक्के वैध हैं और चलन में हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से 100 रुपये के नोट को बंद करने को लेकर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी है। लोगों को ऐसे किसी भी दावे से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: एयर इंडिया के विमान में बैठे शख्स के Facebook Live में कैद हुई हादसे की घटना? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check: क्या सच में सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए खोला है बैंक अकाउंट? जान लें वायरल दावे का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।