1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज की गले लगने वाली फोटो है फर्जी, AI ने किया है तैयार

Fact Check: रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज की गले लगने वाली फोटो है फर्जी, AI ने किया है तैयार

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 08, 2025 06:29 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 07:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज गले लगते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर की फैक्ट चेक में हमने पाया कि यह तस्वीर एआई जनरेटेड है।

Fact Check The photo of Rohit Sharma and Mohammed Siraj hugging each other is fake it has been prepa- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : PTI

भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को गले लगाते हुए नजर आ रहा है। यूजर्स इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि मैच जीतने के बाद रोहित ने सिराज को गले लगाया। पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा गलत पाया गया। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यूजर्स एक AI-जनरेटेड तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 5 अगस्त 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा, जिसका हिंदी अनुवाद, “मैच के बाद रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को गले लगाया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने फेसबुक पर 5 अगस्त को समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है। 

Fact Check The photo of Rohit Sharma and Mohammed Siraj hugging each other is fake it has been prepa
Image Source : PTIफैक्ट चेक

पड़ताल:

वायरल तस्वीर को ध्यान से देखने पर रोहित शर्मा के चेहरे की बनावट असामान्य लगी। इसके बाद तस्वीर को AI डिटेक्शन टूल ‘Sightengine’ पर जांचा गया। जांच के नतीजों में सामने आया कि यह तस्वीर 99% तक AI जनरेटेड पाई गई। नीचे देखें स्क्रीनशॉट। पड़ताल के अगले चरण में वायरल तस्वीर को एक और AI डिटेक्शन टूल “Waisiti” से स्कैन किया गया। इस टूल की जांच में भी तस्वीर को AI जनरेटेड बताया गया है। नीचे देखें स्क्रीनशॉट। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यूजर्स एक AI-जनरेटेड तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Fact Check The photo of Rohit Sharma and Mohammed Siraj hugging each other is fake it has been prepa
Image Source : PTIफैक्ट चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।