1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: बाहर बैठे शख्स पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, मुंह पर दबाकर ले गया अपने साथ! जानिए वायरल Video की सच्चाई

Fact Check: बाहर बैठे शख्स पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, मुंह पर दबाकर ले गया अपने साथ! जानिए वायरल Video की सच्चाई

 Published : Nov 08, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 07:18 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघ आता है और बाहर बैठे शख्स पर हमला कर देता है। इसके बाद बाघ मुंह पर दबाकर शख्स को जंगल की ओर ले जाता है।

वायरल हो रहा बाघ का वीडियो- India TV Hindi
वायरल हो रहा बाघ का वीडियो Image Source : X/HIMMU86407253

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियो एआई जनरेटेड, फेक व भ्रामक दावों के साथ अपलोड किए जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसी ही वीडियो की सत्यता की जांच करती है।

जानिए क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बाघ के हमले का है। हिम्मू (Himmu) नाम के एक्स यूजर ने वीडियो डालते हुए दावा किया कि यह सीसीटीवी रिकॉर्डिंग महाराष्ट्र के चंद्रपुरी जिले के ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की है। इस वीडियो में दिख रहा है कि तेजी से आता हुआ बाघ एक आदमी पर हमला करता है और उसे जंगल की ओर उठा ले जाता है।

वीडियो में दी गई तारीख और समय भी

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सीसीटीवी फुटेज की तरह तारीख और समय दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के नीचे 31-08-2025 तारीख नजर आ रही है। साथ ही 6 बजकर 42 मिनट समय दिखाई दे रहा है। इंडिया टीवी ने अपनी जांच पड़ताल में पाया की ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जनरेट किया गया है। 

ऐसी कोई घटना नहीं हुई

इसके साथ ही भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूर (PIB) के फैक्च चेक डिपार्टमेंट ने इस वीडियो की सत्यता की जांच की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी कहा कि ये वीडियो फेक है। यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। ये वीडियो वास्तविक CCTV रिकॉर्डिंग नहीं है। पीआईबी ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

AI से बनाया गया ये वीडियो

इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि इस तरह के भ्रामक AI से बनाए गए वीडियो जनता में अनावश्यक दहशत पैदा कर सकते हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे असत्यापित सामग्री को शेयर या फॉरवर्ड न करें। किसी भी जानकारी पर विश्वास करने या शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि करें।

पूरी तरह फर्जी है ये वीडियो

इस तरह बाघ के हमले का वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है। ये वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। इसको इस तरह एडिट किया गया है ताकि लगे की ये सीसीटीवी फुटेज से लिया गया वीडियो है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।