Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पाकिस्तान की संसद में घुस गया गधा? यहां जानें सोशल मीडिया पर वायरल Video की सच्चाई

Fact Check: पाकिस्तान की संसद में घुस गया गधा? यहां जानें सोशल मीडिया पर वायरल Video की सच्चाई

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Dec 10, 2025 09:56 pm IST, Updated : Dec 10, 2025 10:06 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की संसद में गधा घुस गया है। हालांकि, फैक्ट चेक में सच्चाई कुछ और ही सामने आई है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज जमकर वायरल होती रहती हैं। फेक न्यूज को ऐसे विजुअल्स और कंटेंट के साथ शेयर किया जाता है कि लोगों को ये बिल्कुल सही लगने लगती हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी संसद में अब गधे तक घुसने लगे हैं। इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, जब इस दावे का फैक्ट चेक किया गया तो वीडियो की सच्चाई कुछ और ही सामने आई है।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में किसी संसद जैसी दिखने वाली जगह पर नेता अपनी-अपनी सीटों पर बैठे नजर आते हैं। इसी दौरान एक गधा अचानक भीतर आता है और कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाता है। इस वीडियो को कई यूजर्स पाकिस्तान की संसद का बताकर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक  पर एक यूजर ने 6 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, पाकिस्तान के पार्लियामेंट में उस समय तूफ़ान मच गया जब एक गधे ने अचानक एंट्री मार ली पार्लियामेंट में VVIP गेस्ट की एंट्री वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग खूब ठहाके लगा रहे हैं।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को गौर से देखने पर हमें इसके एआई जनरेटेड होने का शक हुआ, क्योंकि वीडियो में नजर आ रहे लोगों के हाथ-पैर की बनावट काफी अजीब दिखाई देती है। इसके बाद हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल HIVE Moderation पर स्कैन किया, जहां मिले नतीजों के अनुसार वायरल क्लिप 95 प्रतिशत एआई जनरेटेड पाई गई।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल के अगले क्रम में हमने वायरल वीडियो को AI डिटेक्शन टूल  wasitai पर स्कैन किया, जहां मिले रिजल्ट के अनुसार वायरल वीडियो AI जनरेटड है। स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

फैक्ट चेक में क्या सामने आया?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि पाकिस्तान की संसद में गधे के घुस आने का वायरल वीडियो असली नहीं, बल्कि एआई द्वारा जनरेटेड है। इस वीडियो को यूजर्स भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। लोगों को ऐसी किसी भी खबर से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: मनोज तिवारी के नाम से रुपये-डॉलर पर झूठा बयान हो रहा वायरल, जानें वायरल खबरों का सच

Fact Check: क्या आपको भी ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल मिला है? हो जाएं सावधान, जानें सच

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement