1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कीर्तन करते हुए 'विराट कोहली' का वीडयो वायरल, AI जनरेटेड है Video

Fact Check: कीर्तन करते हुए 'विराट कोहली' का वीडयो वायरल, AI जनरेटेड है Video

 Published : Jan 22, 2025 11:07 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 11:08 am IST

Fact Check: कीर्तन करते और हारमोनियम बजाते हुए भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये वीडियो AI जनरेटेड पाया गया है।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Originally Fact Checked by PTI: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली कीर्तन कर रहे हैं। इस वीडियो में कोहली हारमोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में कुछ अन्य लोग पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ। हमारी जांच में पता चला कि वीडियो एआई द्वारा जनरेट किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर जा रहा है।

दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 17 जनवरी 2025 को एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद भाई अपना असली खेल भूल यही सब करने लगा है.. भजन कीर्तन करने में लगा दिया।” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल

हमने वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया लेकिन हमें ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात कोई जिक्र किया गया हो। दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो को देखने पर हमें विराट के हाथों की उंगलिया असमान्य नजर आई। नीचे देखिए तस्वीर।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

जांच को बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल Sightengine की मदद  से वायरल वीडियो को स्कैन किया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये तैयार किया गया है। Sightengine  पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 99 प्रतिशत AI निर्मित है। रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें-

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल True Media की सहायता ली, True Media के अनुसार भी ये तस्वीर संभवतः AI निर्मित है।  रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

हमारी जांच में पता चला कि विराट कोहली के वीडियो को एआई द्वारा जनरेट किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर जा रहा है।

दावा

विराट कोहली कीर्तन कर रहे हैं।

तथ्य
फैक्ट चेक की जांच में वायरल वीडियो AI-generated निकला।

निष्कर्ष
हमारी जांच में पता चला कि विराट कोहली के वीडियो को एआई द्वारा जनरेट किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर जा रहा है।

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से PTI द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।