1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कुंभ मेले से जोड़कर प्रियंका गांधी के नाम से किया जा रहा फर्जी पोस्ट, यहां जानें सच्चाई

Fact Check: कुंभ मेले से जोड़कर प्रियंका गांधी के नाम से किया जा रहा फर्जी पोस्ट, यहां जानें सच्चाई

 Published : Dec 10, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 04:51 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रियंका गांधी के नाम का एक्स हैंडल फेक है। प्रियंका गांधी के ऑफिशिलयल एक्स हैंडल का यूजरनेम @priyankagandhi है।

Fact Check- India TV Hindi
Fact Check Image Source : BOOM

Originally Fact Checked by Boom: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियो पोस्ट वायरल होते रहते हैं, ऐसे ही कांग्रेस की नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर एक फर्जी पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। यूजर इसके साथ दावा कर रहे कि प्रियंका गांधी ने सांसद बनने के बाद कुंभ मेले के दौरान शाह स्नान पर किए जाने वाले सरकारी खर्च पर आपत्ति जताई है।

पोस्ट में प्रियंका गांधी के हवाले से कहा गया, 'भारत मूर्खों का देश है जहां सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि ढोंगी और पाखंडियों के शाही स्नान पर करोड़ों का खर्च करती है।' बूम ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह प्रियंका गांधी के नाम से एक फर्जी एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था।

केरल के वायनाड में पिछले माह हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4 लाख से अधिक वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। इसी जीत के साथ वे पहली बार सांसद बन गई हैं।

गौरतलब है कि 13 जनवरी 2025 से यूपी के प्रयागराज जिले में महाकुंभ मेला शुरू होने वाला है। महाकुंभ हर 12 साल के अंतराल में होता है, इसका आयोजन प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है।

फेसबुक पर एक यूजर ने इस फेक पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'कुंभ मेला को लेकर पहली बार सांसद बनते ही प्रियंका वाड्रा का पहला ट्वीट..'

Fact Check
Image Source : BOOMFact Check

पोस्ट का आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक: पोस्ट फर्जी अकाउंट से किया गया

बूम साल 2021 में इस फर्जी स्क्रीमशॉट का फैक्ट चेक कर चुका है। इस दौरान बूम ने पाया था कि यह पोस्ट प्रियंका गांधी के ऑफिशियल अकाउंट से नहीं किया गया था। बूम ने वायरल स्क्रीनशॉट वाले @PriyankagaINC नाम के एक्स हैंडल की तलाश की तो पाया कि यह अकाउंट अब एक्टिव नहीं है। बूम ने प्रियंका गांधी के एक्स हैंडल की भी पड़ताल की और उनके आफिशियल अकाउंट पर इस तरह को कोई पोस्ट नहीं मिला। वहीं, गौर से देखे पर मिला की प्रियंका के एक्स हैंडल का यूजरनेम @priyankagandhi है, जो कि वायरल स्क्रीनशॉट के यूजरनेम से अलग है।

प्रियंका गांधी ऑफिशियल एक्स हैंडल
Image Source : Xप्रियंका गांधी ऑफिशियल एक्स हैंडल

संबंधित कीवर्ड ढूंढने पर इस स्क्रीनशॉट के साथ कई पुराने पोस्ट मिले। सबसे पुराना पोस्ट 19 फरवरी और 11 फरवरी 2019 का था।

बूम ने एक ज्वाइन डेट चेकर टूल की मदद से प्रियंका गांधी के एक्स हैंडल पर छानबीन की तो पाया कि वह आधिकारिक तौर पर 10 फरवरी 2019 को एक्स आई थीं, जबकि वायरल पोस्ट स्क्रीनशॉट वाला पोस्ट इससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

Twitter Join Date Checker
Image Source : TWITTER JOIN DATE CHECKERTwitter Join Date Checker

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स पर भी 11 फरवरी 2019 के एक पोस्ट में बताया गया कि प्रियंका गांधी अब एक्स पर हैं।

Claim:

प्रियंका गांधी ने अपने एक्स के एक पोस्ट में कुंभ मेले के दौरान शाही स्नान पर होने वाले खर्चे की आलोचना की।
Claimed by:
सोशल मीडिया पोस्ट
Fact Check:
False

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से BOOM द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।