1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या रतन टाटा के कुत्ते 'GOA' की भी मौत हो गई है? जानें क्या है वायरल पोस्ट का सच

Fact Check: क्या रतन टाटा के कुत्ते 'GOA' की भी मौत हो गई है? जानें क्या है वायरल पोस्ट का सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 15, 2024 11:10 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 11:10 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि स्वर्गीय रतन टाटा के पालतू कुत्ते गोवा की मौत हो गई है। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा के पालतू कुत्ते 'GOA' की मौत हो गई है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस दावे को गलत बताया है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि भारत के उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनके पालतू कुत्ते 'GOA' की भी मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि 'GOA' ने रतन टाटा के निधन के बाद कुछ नहीं खाया पीया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी ही एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'बुरी खबर... टाटा का पालतू कुत्ता गोवा उनकी मौत के 3 दिन बाद मर गया। इसीलिए कहते हैं कि इंसानों से ज्यादा कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं!'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

मुबंई पुलिस के अधिकारी ने बताया सच

चूंकि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इस बीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि ये एक गलत अफवाह है और रतन टाटा का कुत्ता अभी भी जिंदा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी सुधीर कुडालकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप में ये खबर फैलाई जा रही है कि स्वर्गीय रतन टाटा जी के पालतू कुत्ते गोवा की मौत हो गई है। मैंने शांतनु (रतन टाटा के दोस्त) से इस बात को कंफर्म किया है। उनके एक और दोस्त ने भी कंफर्म किया है कि गोवा बिल्कुल ठीक है। कृपया किसी पोस्ट को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।'

मुंबई पुलिस के अधिकारी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTमुंबई पुलिस के अधिकारी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। स्वर्गीय रतन टाटा के पालतू कुत्ते गोवा की मौत नहीं हुई है और उसका स्वास्थ्य ठीक है। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शोसल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: नहीं! ये Inspiring quotes रतन टाटा ने कभी नहीं बोले, खुद उन्होंने बताई थी इसकी सच्चाई

Fact Check: रतन टाटा ने भारतीय सेना को दान में दीं 2500 बुलेटप्रूफ कार! जानिए इस दावे की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।