1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 10 तारीख को बंद हो जाएगा Instagram? यहां जानें वायरल दावे का सच

Fact Check: 10 तारीख को बंद हो जाएगा Instagram? यहां जानें वायरल दावे का सच

 Published : Sep 04, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 01:07 pm IST

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि 10 तारीख को Instagram बंद हो जाएगा। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा फर्जी पाया गया है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज अलग-अलग तरह की फेक न्यूज वायरल होती रहती हैं। ये झूठी खबरें किसी आम इंसान, किसी बड़ी हस्ती या फिर किसी कंपनी को लेकर भी शेयर किए जाते हैं। इन झूठी खबरों से आपको बचाने के लिए हम लाते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला सामने आया है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ा हुआ। दरअसल, बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर रील और पोस्ट वायरल कर के दावा किया जा रहा है कि 10 तारीख को इंस्टाग्राम बंद होने जा रहा है। हालांकि, जब India Tv इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है। 

क्या हो रहा है वायरल?

बीते कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडयो वायरल है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram 10 तारीख को बंद होने जा रहा है। फेसबुक पर एक Masur Khan Kallar नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है- "अभी-अभी खबर मिली है कि 10 तारीख को इंस्टाग्राम बंद हो जाएगा। जल्दी से अपने दोस्तों को शेयर करो।" 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

10 तारीख को इंस्टाग्राम के बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। ऐसे में हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च पर मामले से जुड़े कीवर्ड्स को यूज किया और सर्च किया कि क्या इंस्टाग्राम बंद हो रहा है। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसा कोई पुख्ता दावा नहीं मिला जिसमें इंस्टाग्राम के बंद होने की बात कही गई हो। इसके बाद हमने X पर इंस्टाग्राम का आधिकारिक हैंडल सर्च किया। यहां भी हमें इंस्टाग्राम के बंद होने से जुड़ी कोई भी सूचना नहीं मिली। मामला साफ था कि सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के बंद होने की झूठी खबर प्रसारित की जा रही है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि इंस्टाग्राम के बंद होने की कोई भी आधिकारिक खबर कंपनी की ओर से जारी नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल खबर झूठी पाई गई है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की वजह से वडोदरा में आई बाढ़? जानें क्या है दावे का पूरा सच

Fact Check: शेख हसीना भारत में नहीं दे रही कोई भी भाषण, झूठा है ये वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।