1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कपिल सिब्बल ने नहीं की राम मंदिर बनने पर आत्मदाह की बात, फर्जी ट्वीट वायरल

Fact Check: कपिल सिब्बल ने नहीं की राम मंदिर बनने पर आत्मदाह की बात, फर्जी ट्वीट वायरल

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 26, 2023 06:48 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 06:58 pm IST

India Tv Fact Check: विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और X पर कपिल सिब्बल के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें वह राम मंदिर बनने पर आत्मदाह की बात कह रहे हैं। हालांकि, India Tv के फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT/PTI

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक न्यूज और  भ्रामक पोस्ट आज के दौर में धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं। फेक न्यूज फैलाने वाले लोग बड़े-बड़े नेताओं के नाम पर भी झूठी खबरें शेयर करते रहते हैं। आम लोग भी आसानी से इन फेक न्यूज का शिकार होकर इसे आगे बढ़ा देते हैं। ऐसे ही फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ये मामला जुड़ा है मशहूर वकील और नेता कपिल सिब्बल से। उनके नाम से एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह राम मंदिर बनने पर आत्मदाह की बात कह रहे हैं। हालांकि, India Tv के फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

क्या हो रहा है दावा?

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और X पर कपिल सिब्बल के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में लिखा है कि- मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं, राम मंदिर के निर्माण से पहले आत्मदाह करूंगा। X पर विवेक कुमार नाम के यूजर ने इस स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए लिखा- "कौन सा दिन मुकर्रर किया है? बहुत साल हो गए आत्मदाह का खेल देखे। लाईव टेलीकास्ट होना चाहिए। हम भी तो देखे फरेब की कमाई खाने वाले का जिगरा कितना बड़ा है। तुमसे नहीं हो पाएगा कपिल सिब्बल!" वहीं, फेसबुक पर नमस्ते वक़्त नाम की प्रोफाइल ने लिखा है- कपिल सिब्बल का बड़ा ऐलान, अपने वादे पर रहेंगे कायम, पार्टी हित में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 21 जनवरी 2024 को करेंगे आत्मदाह।"

ऐसे खुली दावे की पोल

सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद से ये जानने की कोशिश की कि क्या कपिल सिब्बल ने आत्मदाह से जुड़ा कोई बयान दिया है। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें उन्होंने सच में राम मंदिर बनने से पहले आत्मदाह या आत्महत्या की बात कही हो। इसके बाद हमने कपिल सिब्बल के आधिकारिक X हैंडल का रुख किया। यहां हमें कपिल सिब्बल द्वारा 24 दिसंबर को किया गया एक ट्वीट मिला जिसमें सिबल ने वायरल हो रहे आत्महत्या वाले ट्वीट पर रिएक्शन दिया है। सिब्बल ने स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा- "ये फर्जी ट्विटर पोस्ट प्रसारित किया जा रहा है। इससे यही पता चलता है कि हमारा राजनीतिक विमर्श किस स्तर तक गिर गया है।" इससे साफ समझ आ चुका है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट का स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि आत्महत्या की घोषणा वाला कपिल सिब्बल के ट्वीट का स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी है। खुद कपिल सिब्बल ने भी आधिकारिक तौर पर इसे झूठा बताया है। इसलिए यूजर्स को इस वायरल पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: 100 रुपये का पुराना नोट RBI नहीं कर रहा बंद, झूठा है दावा

ये भी पढ़ें- Fact Check: राम मंदिर के भीतर का नहीं है ये वीडियो, फिल्म स्टूडियो का है दृश्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।