1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारी बारिश के कारण गेटवे ऑफ इंडिया पर आ गई बाढ़? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check: भारी बारिश के कारण गेटवे ऑफ इंडिया पर आ गई बाढ़? जानें वायरल वीडियो का सच

 Published : Jul 24, 2024 02:20 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 08:25 am IST

India Tv Fact Check: भारी बारिश के कारण गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। हालांकि, जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये वीडियो कई साल पुराना निकला है।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज किसी न किसी घटना को लेकर फेक न्यूज वायरल होती रहती है। इन फेक न्यूज को ऐसे कैप्शन के साथ वायरल किया जाता है कि आम लोग आसानी से फेक न्यूज का शिकार हो जाते हैं। ऐसी ही झूठी खबरों से आपको बचाने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है मुंबई में हो रही बारिश से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दिखाया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण मुंबई के प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ आ गई है। हालांकि, जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये झूठ निकला है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, मुंबई में बीते कुछ समय से काफी बारी बारिश हो रही है। ऐसे में सरकार ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी बारिश से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के आस-पास बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Phantom नाम के यूजर ने #MumbaiRains के कैप्शन के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ का वीडियो शेयर किया है। 

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

सोशल मीडिया पर गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ का वीडियो काफाी हैंडल्स से शेयर किया जा रहा था। ऐसे में हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद से गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ से जुड़ी खबर सर्च की। हालांकि, कहीं भी ऐसा ताजा दावा नहीं मिला जिसमें कहा गया हो कि गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ आ गई हो। इसके बाद हमने गूगल रिवर्स इमेज का सहारा लिया। ऐसे करते ही हमें ABC News द्वारा साल 18 मई 2021 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला जो वायरल हो रहे वीडियो से साफ मेल खा रहा था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- चक्रवात तौकता के भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ने से गेटवे ऑफ इंडिया जलमग्न हो गया। मामला साफ था कि एक पुरानी वीडियो को अभी मुंबई में हो रही बारिश के नाम पर शेयर किया जा रहा है। 

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि गेटवे ऑफ इंडिया पर बाढ़ का मुंबई में वर्तमान में हो रही बारिश से कोई लेना देना नहीं है। वायरल हो रहा वीडियो साल 2021 का है जब चक्रवात तौकता आया था। लोगों को ऐसी किसी भी दावे से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान जाने की बात? यहां जानें सच

Fact Check: ओडिशा में कांग्रेस की रैली में जुटी इतनी भीड़? जानें क्या है दावे की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।