1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: नीतीश कुमार ने फिर दे दिया इस्तीफा? यहां जानिए वायरल दावे की सच्चाई?

Fact Check: नीतीश कुमार ने फिर दे दिया इस्तीफा? यहां जानिए वायरल दावे की सच्चाई?

 Published : Jan 01, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 01:45 pm IST

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने फिर से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, फैक्ट चेक में सच्चाई कुछ और ही सामने आई है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश ने एक बार फिर से राजनीतिक निष्ठा बदल ली है। हालांकि, जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये दावा पूरी तरह से भ्रामक साबित हुआ है। दरअसल, सीएम नीतीश के एक साल पुराने वीडियो को हाल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सीएम नीतीश कुमार पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह 'महागठबंधन' से बाहर हो गए हैं। हालांकि, यूजर्स की ओर से यह संकेत देते हुए वीडियो शेयर किया जा रहा है कि नीतीश एक बार फिर से एनडीए से बाहर हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Sundresh Prakash नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- "पलटू राम तो फिर पलट गए !"

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

सीएम नीतीश के इस वायरल वीडियो की हमने जांच की। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद से ये नीतीश के इस्तीफा देने की खबर को सर्च किया। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें ऐसा कोई दावा किया गया हो कि सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद हमने वायरल हो रहे वीडियो के की-फ्रेम निकाल कर इसे गूगल लेंस पर सर्च किया। ऐसा करने पर हमें X पर ANI द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला। 28 जनवरी 2024 को शेयर किए गए इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार कह रहे हैं- "आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार को भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था। मैं सभी से विचार ले रहा था, आज सरकार भंग हो गयी।" ये वीडियो सोशल मीडिया पर वर्तमान में वायरल हो रहे वीडियो से साफ मेल खा रहा था। मामला साफ था कि नीतीश कुमार के एक साल पुराने वीडियो को भ्रामक तरीके से अभी शेयर किया जा रहा है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है और वह NDA से बाहर भी नहीं हुए हैं। दरअसल, ये वीडियो 1 साल पुराना है जब नीतीश महागठबंधन (राजद+कांग्रेस) का साथ छोड़कर वापस भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के साथ आ गए थे। लोगों को इस भ्रामक वीडियो से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: मनमोहन सिंह ने नहीं छुए सोनिया गांधी के पैर, फर्जी दावे के साथ शेयर की जा रही तस्वीर

Fact Check: क्या ऐश्वर्या राय ने अभिषेक से तलाक के बाद लंदन बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर ली? जानें सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।