1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना, आधार दिखाओ और मुफ्त में ले जाओ स्कूटी', जानिए वायरल VIDEO की सच्चाई

Fact Check: 'महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना, आधार दिखाओ और मुफ्त में ले जाओ स्कूटी', जानिए वायरल VIDEO की सच्चाई

 Published : Feb 14, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 01:53 pm IST

फ्री में महिलाओं को स्कूटी दिए जाने का वादा करने वाला ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को AI के माध्यम से बनाया गया है। कई लोग इस वीडियो को सही मानकर शेयर कर रहे हैं।

पूरी तरह AI से बनाया गया वीडियो- India TV Hindi
पूरी तरह AI से बनाया गया वीडियो Image Source : ROUNAKKUMARTALKS/INSTAGRAM

सोशल मीडिया में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से अधिकतर फोटो और वीडियो भ्रामक दावों के साथ वायरल किए जाते हैं। एआई के जमाने में फेक वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक ऐसे ही वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करती है

क्या हो रहा वायरल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम ये कहते हुए दिखाई देते हैं कि केंद्र सरकार अब महिलाओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान करेगी। मुफ्त स्कूटी पाने के लिए महिलाओं को सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो rounakkumartalks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

नहीं है ऐसी कोई योजना

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो के सत्यता की जांच की है। इंडिया टीवी ने पाया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए ऐसी कोई योजना नहीं चलाई है, जिसमें आधार कार्ड दिखाकर स्कूटी दी जा रही हो। ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है। इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है।

पूरी तरह AI से बनाया गया फर्जी वीडियो

भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने वायरल वीडियो पर हैरान जताई है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'इंस्टाग्राम हैंडल ‘rounakkumartalks’ द्वारा साझा किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये AI वीडियो है। वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी है।

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की यहां से मिलेगी जानकारी

पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। किसी भी जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://myscheme.gov.in पर विजिट कीजिए।

साइबर अपराधों से रहें सावधान

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो साइबर क्राइम का हिस्सा हैं। इन AI वीडियो के साथ एक लिंक भी शेयर किया जाता है। जिसमें क्लिक करने से आपके बैंक अकाउंट में जमा राशि पर साइबर अपराधियों की नजर रहती है और वह इसे हड़पने के लिए नए-नए तरीके निकालते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।