1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. बांद्रा बैंडस्टैंड पर डूबने से पिता और बेटे की मौत, वायरल हो रहे वीडियो की क्या है सच्चाई

बांद्रा बैंडस्टैंड पर डूबने से पिता और बेटे की मौत, वायरल हो रहे वीडियो की क्या है सच्चाई

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 21, 2023 07:35 am IST,  Updated : Jul 21, 2023 10:21 am IST

एक 27 वर्षीय महिला की खबर जरूर मिली जिसमें बताया गया था कि 9 जून को बांद्रा किले के पास बैंडस्टैंड पर अपने पति के साथ तस्वीर खिंचवाते समय पानी में बह गई।

viral video of bandra bandstand father and son died due to drowning fact check of viral video- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : INDIA TV

Viral video Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो सही होते हैं तो कुछ वीडियो फर्जी होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स द्वारा एक वीडियो को शेयर किया जा रहा है जिसमें एक बीच का सीन दिख रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई में हुई तेज बारिश के कारण बांद्रा बैंडस्टैंड पर दो लोग डूब गए। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण महाराष्ट्र की सड़के बंद हो गई हैं और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। साथ ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई

वायरल हो रहे इस वीडियो पर जब कीवर्ड “Bandra bandstand two drowning” के नाम से गूगल पर सर्च किया गया तो किसी प्रकार की सही रिपोर्ट नहीं मिली। हालांकि एक 27 वर्षीय महिला की खबर जरूर मिली जिसमें बताया गया था कि 9 जून को बांद्रा किले के पास बैंडस्टैंड पर अपने पति के साथ तस्वीर खिंचवाते समय पानी में बह गई। इस घटना की वीडियो से जब वायरल हो रही वीडियो की तुलना की गई तो पाया गया कि दोनों अलग-अलग है।

फैक्ट चेक में वीडियो निकला फर्जी

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट सेक्शन में यह बताया कि यह घटना ओमान की है और यह वायरल वीडियो वहीं का है। इसके बाद जब गूगल पर कीवर्ड “Oman beach drowning” को सर्च किया गया तो कुछ रिपोर्ट्स सामने आई। इन खबरों की तारीख 14 जुलाई 2022 थी। इसमें बताया गया एक पिता और बेटे ओमान बीच पर खेलने के दौरान डूब गए। ये महाराष्ट्र के रहने वाले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।