Published : Apr 25, 2024 04:39 pm IST, Updated : Apr 25, 2024 04:41 pm IST
1/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों बिहार के भागलपुर में हैं। वो अपने पिता और कांग्रेस नेता-उम्मीदवार अजीत शर्मा का समर्थन करने के लिए प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस को भागलपुर की सड़कों पर रोड शो करते देखा जा सकता है। इस चुनाव प्रचार की काफी तस्वीरें सामने आई हैं।
2/7Image Source : Instagram
नेहा शर्मा बला की खूबसूरत हैं और अपनी कमाल की फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पिता अजीत शर्मा के साथ रैलियों में शामिल हो रही हैं। उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस की अदाओं का जादू रोड शो में भी देखने को मिल रहा है।
3/7Image Source : Instagram
हमेशा वेस्टर्न आउटफिट में अपने जलवे बिखेरने वाली नेहा शर्मा इन दिनों देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। वो सूट और साड़ी पहने ही अजीत शर्मा के साथ घूमती दिख रही है। तेज धूप में भी उनके रोड शो जारी हैं और वो पूरी तरह से अपने पिता को चुवान जिताने की कोशिश में लगी हैं।
4/7Image Source : Instagram
ऐसा पहली बार नहीं है कि नेहा शर्मा इस तरह से बिहार के भागलपुर में चुनाव प्रचार कर रही हों। वो इससे पहले भी चुनाव प्रचार में शामिल होती रही हैं। उनके पिता कई बार भागलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने। वो बिहार कांग्रेस के पुराने और कद्दावर नेता हैं।
5/7Image Source : Instagram
नेहा शर्मा मिल रहे जनसमर्थ से काफी खुश हैं और उन्होंने अपने पोस्ट में जाहिर भी किया है कि लोग उनके साथ भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। बता दें, नेहा शर्मा दो बहने हैं। एक्ट्रेस आयशा शर्मा नेहा की ही बहन हैं और दोनों अक्सर साथ नजर भी आया करती हैं।
6/7Image Source : Instagram
नेहा शर्मा को देखने के लिए पहुंच रही जनता उनके प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने में भी जरा भी पीछे नहीं है। हाल में ही नेहा के इंस्टाग्राम पोस्ट में एक झलक ऐसी सामने आई जिसने सबका ध्यान खींचा। इसमें एक शख्स पोस्टर पकड़े खड़ा नजर आ रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है, 'पहली नजर में तू....दिल में मेरे आने लगी। भागलपुर की बेटी।'
7/7Image Source : Instagram
साल 2007 में नेहा शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली बार एक्ट्रेस तेलुगु फिल्म 'चिरूथा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। पहली बार उन्हें इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' में देखा गया। इस फिल्म ने उन्हें एकाएक प्रसिद्धि दिलाई।