आलिया-राहा कपूर से लेकर ऐश्वर्या-आराध्या बच्चन तक, ये बॉलीवुड सितारे बच्चों को पहना चुके हैं डिट्टो सेम कपड़े
आलिया-राहा कपूर से लेकर ऐश्वर्या-आराध्या बच्चन तक, ये बॉलीवुड सितारे बच्चों को पहना चुके हैं डिट्टो सेम कपड़े
आलिया-राहा कपूर से लेकर ऐश्वर्या-आराध्या बच्चन तक, बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो बच्चों को पहना चुके हैं डिट्टो सेम कपड़े। ये अक्सर ट्विनिंग करते हैं। देखें इनकी पूरी लिस्ट
Published : Jun 07, 2024 07:46 pm IST, Updated : Jun 07, 2024 07:46 pm IST
1/6Image Source : Instagram
अपने साथी, भाई-बहन या दोस्त के साथ लोग अक्सर ट्विनिंग करते हैं। बॉलीवुड में भी ये ट्रेंड खूब है। कई बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों के साथ ट्विनिंग करते हैं और इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान जैसे सितारों का नाम हैं।
2/6Image Source : Instagram
मार्च में आलिया भट्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था जब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग बैश से अपनी बेटी राहा कपूर के साथ एक क्यूट कैंडिड तस्वीर शेयर की थी। दोनों मैचिंग फ्लोरल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद मां-बेटी की जोड़ी की एक नई अनदेखी तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें वे एक जैसे बन हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं।
3/6Image Source : Instagram
इस रेस में ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या सबसे आगे हैं। वो दोनों कांस के मंच पर भी एक साथ कई बार ट्विंनिग करते नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा भी कई मौकों पर ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को ठीक अपनी तरह ही तैयार करती हैं। आराध्या का आइकॉनिक हेयरस्टाइल भी मां के बचपन वाले हेयर डू से मेल खाता है।
4/6Image Source : Instagram
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान वाकई शाहरुख खान के मिनी-मी हैं। शाहरुख खान के जीन गेम में बहुत दम है, यही वजह है कि दोनों बाप-बेटे के चेहरे पर डिंपल भी पड़ते हैं। प्रशंसकों को उनके बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि वे अक्सर एक जैसे कपड़े पहनते हैं - चाहे वह आईपीएल के मैदान पर हो या छुट्टियों के दौरान।
5/6Image Source : Instagram
एक और मां-बेटी की जोड़ी जो हमेशा हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने में विफल नहीं होती, वो हैं प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास। अपनी मां की तरह मालती हमेशा अच्छे कपड़े पहनती हैं। एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें स्टार किड का नीले फूलों वाला सफ़ेद को-ऑर्ड सेट, जो उनकी मां के पायजामा सेट से बिल्कुल मेल खा रहा था।
6/6Image Source : Instagram
अपने पिता के अच्छे लुक्स के अलावा, सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का भी पापा की तरह की कूल ड्रेसिंग स्टाइल है। कह सकते हैं कि उन्हें ये पापा से ही विरासत में मिला है। पिता-पुत्र की यह जोड़ी अक्सर सफ़ेद कुर्ते से लेकर शाही बंदगले तक मैचिंग आउटफिट पहनकर बाहर निकलते हैं और लोगों की नजरें इस पर टिक जाती हैं।