बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस चिंतिंत हैं। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। आलिया और रणबीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही संजय दत्त के साथ सड़क 2 फिल्म में दिखाई देंगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक में लीड रोल निभाया था। इस बायोपिक में संजू बाबा की पूरी जर्नी दिखाई गई थी। रणबीर की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
खबरों की मानें तो संजय दत्त जल्द ही इलाज के लिए विदेश रवाना हो सकते हैं। उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चे इस समय दुबई में हैं। उनकी पत्नी ने बयान जारी किया था कि संजय फाइटर रहे हैं और ये मुश्किल समय भी गुजर जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त सड़क 2 के अलावा भुज और केजीएफ चैप्टर 2 में भी दिखाई देंगे। दोनों ही फिल्मों से उनका लुक रिवील हो चुका है।
संजय दत्त को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ। उनका पूरा बॉडी चेकअप भी हुआ था, जिसमें ये रिजल्ट सामने आया।
इसके बाद संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो हेल्थ की वजह से कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने इतना प्यार देने के लिए फैंस का भी आभार व्यक्त किया था।