बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर का आज जन्मदिन है। इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अभिनेता ने अपनी पत्नी को एक खास तोहफा दिया है।
अनिल ने सुनीता को एक मर्सिडीज कार गिफ्ट की है। वो हमेशा से लग्जरी कारों के शौकीन रहे हैं। ऐसे में पत्नी के जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अभिनेता ने उन्हें ये तोहफा दिया है।
इसके अलावा उन्होंने पत्नी सुनीता के साथ कई अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। साथ ही इमोशनल पोस्ट भी लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि दोनों ने संघर्ष के दिनों से लेकर अब तक का सफर कैसे तय किया और हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया।
अनिल कपूर ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी का प्यार सुनीता कपूर के लिए.. ट्रेन के थर्ड क्लास कंपार्टमेंट्स से लेकर लोकल बस, रिक्शा तक और फिर काली-पीली टैक्सी में ट्रैवलिंग करने तक, इकोनॉमी से बिजनेस और फिर फर्स्ट क्लास में उड़ने तक, साउथ में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे-छोटे होटलों से निकलकर लेह-लद्दाख में तंबू में रहने तक... हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है।'
वहीं, सोनम कपूर ने भी अपनी मां के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- 'मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही आपको देखूंगी और गले लगाऊंगी। हैप्पी हैप्पी बर्थडे।'