साल 2012 में 'इश्कजादे' फिल्म से डेब्यू करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी मां संग बिताए बीते लम्हों को याद कर भावुक हो जाते हैं और उनकी फोटोज शेयर करते हैं। वो अपनी बहन अंशुला कपूर के काफी करीब हैं और उनका बहुत ख्याल रखते हैं। दोनों के ही इंस्टाग्राम अकाउंट में एक-दूसरे संग मस्ती करते हुए बचपन की फोटोज भरी पड़ी हैं। आइये उन पर एक नज़र डालते हैं...
अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने मां मोना की मौत के बाद उनके कमरे को करीब 6 साल तक नहीं छुआ था। वो रूम हमेशा बंद रहता था। वो अपनी मां के बहुत करीब थे।
एक्टर ने बताया कि वो खुद को काम में बिजी रखते हैं, ताकि उन्हें अपनी मां की कमी से अकेलापन ना लगे। हालांकि, वो स्वीकार कर चुके हैं कि अब उन्हें अपना जीवन ऐसे ही बिताना है।
अर्जुन और उनकी बहन अंशुला एक-दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि अभिनय कभी भी उनके बस का नहीं रहा है। उन्होंने कहा "मेरे परिवार की हमेशा इंडस्ट्री और जिस पेशे में वे हैं, उनमें उनकी गहरी रुचि रही है। बचपन में मुझे पता ही नहीं था कि मैं क्या चाहती हूं। अभिनय में मेरी रुचि कभी नहीं रही है।"
यद्यपि अंशुला स्कूल में रहते हुए थिएटर कर चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह बस उतने तक ही सीमित रहना चाहती थीं, उससे आगे जाने की उनकी ख्वाहिश नहीं थी।
अंशुला ने फैनकाइंड नामक एक सामाजिक पहल की शुरुआत की। यह धन एकत्रित करने संबंधी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो फैंस और सेलेब्रिटीज को आपस में जोड़ता है और इसी के साथ यह महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों के लिए पैसे भी जुटाता है।
इस अभियान में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, यूट्यूब सनसनी प्रजाक्ता कोली और करण जौहर जैसी बॉलीवुड हस्तियां अपना योगदान दे चुकी हैं।
अर्जुन कपूर अक्सर कई मौकों पर अपनी बहन अंशुला संग फोटोज शेयर कर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।
साल 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों अंशुला, जाह्नवी और खुशी का ख्याल रखते हैं। अक्सर कई मौकों पर सभी साथ में दिखाई देते हैं।