Athiya Shetty के स्टाइल स्टेटमेंट के होते हैं चर्चे, लेटेस्ट Photos में बिखेरा हुस्न का जलवा
Athiya Shetty के स्टाइल स्टेटमेंट के होते हैं चर्चे, लेटेस्ट Photos में बिखेरा हुस्न का जलवा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों केएल राहुल संग रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों हैं। अथिया अपने स्टाइल स्टेटमेंट और पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी अथिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था।
Published : Dec 04, 2022 08:30 pm IST, Updated : Dec 04, 2022 08:30 pm IST
1/7Image Source : Instagram/athiyashetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों केएल राहुल संग रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों हैं। अथिया अपने स्टाइल स्टेटमेंट और पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी अथिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। अथिया का फिल्मी करियर भले ही खास न रहा हो लेकिन उन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया है। अथिया की फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी है।
2/7Image Source : Instagram/athiyashetty
इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के 3.9 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। लेकिन क्या आप उनका निक नेम जानते हैं। अथिया का निक नेम 'अट्टू पट्टू' है। एक इंटरव्यू में अथिया ने खुद ही अपने निक नेम का खुलासा किया था।
3/7Image Source : Instagram/athiyashetty
अथिया की स्कूलिंग मुंबई से हुई और इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की। Athiya Shetty ने बॉलीवुड में साल 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
4/7Image Source : Instagram/athiyashetty
अथिया शेट्टी कुछ सालों से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। आए दिन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ उनकी खबरें सुनने को मिलती है। पैपराजी द्वारा उन्हें एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। कथित तौर पर अथिया और केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं।
5/7Image Source : Instagram/athiyashetty
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो कि प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
6/7Image Source : Instagram/athiyashetty
अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग के दौरान केएल राहुल, अथिया के साथ शेट्टी परिवार के साथ नजर आए थे जिसके बाद से दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
7/7Image Source : Instagram/athiyashetty
अथिया बॉलीवुड डेब्यू के बाद फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। हालांकि वह अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाईं। आज के समय में अथिया ब्रांड इंडोर्समेंट और मॉडलिंग में ज्यादा एक्टिव हैं।