बादशाह ही नहीं, भारत के इन मशहूर रैपर ने भी दुनिया भर में कमाया है खूब नाम
बादशाह ही नहीं, भारत के इन मशहूर रैपर ने भी दुनिया भर में कमाया है खूब नाम
रफ्तार, बादशाह, हनी सिंह जैसे कई भारतीय रैपर्स ने दुनिया भर में खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपिंग सॉन्ग को एक नए मुकाम तक लेकर आए हैं। बादशाह और हनी सिंह के अलावा फीमेल रैपर ने भी रैपर बन लोगों का दिल जीत लिया है।
Published : Apr 25, 2024 11:06 am IST, Updated : Apr 25, 2024 11:06 am IST
1/8Image Source : Instagram
भारतीय रैपर्स ने दुनिया भर में खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपिंग सॉन्ग को एक नए मुकाम तक लेकर आए हैं। बादशाह और हनी सिंह के अलावा कई फीमेल रैपर ने भी रैपर बन लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
2/8Image Source : Instagram
इंडियन रैपर रफ्तार, बादशाह, हनी सिंह के अलावा भी कई ऐसे मशहूर रैपर्स हैं, जिनका लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। वहीं कुछ के रैपिंग सॉन्ग रिलीज होते ही इतने हिट हो जाते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगते हैं।
3/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड के 'बैडबॉय' के नाम से मशहूर बादशाह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो भारत के मोस्ट पॉपुलर रैपर्स की लिस्ट में भी शामिल है। लोगों के बीच अपने हिट रैप सॉन्ग और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने शानदार गानों के लिए फेमस है।
4/8Image Source : Instagram
भारत का हर बच्चा रैपर हनी सिंह का नाम जानता है। हनी सिंह सिंगर और रैपर ने 2003 में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से शुरुआत की थी। उसके बाद बॉलीवुड में अपने रैप सॉन्ग से धूम मचा दी। आज भी लोग पार्टी में हनी के गानों पर झूमते नजर आते हैं।
5/8Image Source : Instagram
फीमेल रैपर की बात हो और राजा कुमारी का नाम न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का थीम सॉन्ग भी कुमारी ने गाया था। इस गाने ने तो सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया था। इसके अलावा भी उन्होंने विदेश में खूब नेम फेम मिला है।
6/8Image Source : Instagram
मध्य प्रदेश के डिनो जेम्स ने रैपिंग और पॉपिंग में दुनिया भर में खूब नाम कमाया है और आज भी उनके कई गाने लोगों के बीच सुनाई देते रहते हैं। उन्होंने यूट्यूब से रैपिंग की दुनिया में धूम मचा दी और मोस्ट पॉपुलर रैपर्स की लिस्ट में आपना नाम भी शामिल कर लिया।
7/8Image Source : Instagram
रैपर क्वीन तारा ढिल्लों भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रैप क्वीन हार्ड कौर का असली नाम तारा कौर ढिल्लों हैं। आज भी रैपर हार्ड कौर अपने हिट गानों की वजह से अपने के फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
8/8Image Source : Instagram
डी एमसी को 'हसल 2. O' में बतौर जज देखा जा चुका है। डी के रैप सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी वायरल होने लगते हैं। रैपर के साथ-साथ वह सिंगर भी हैं। दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।