मुंबई में आज रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी सहित कई बॉलीवुड सितारे स्पॉट किए गए। देखिए तस्वीरें।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रणवीर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। वहीं दीपिका पादुकोण ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में दिखाई दीं। इन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क नहीं हटाया। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ थामे हुए स्पॉट किए गए।
रणवीर और दीपिका जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी।
शिल्पा शेट्टी जुहू में सैलून के बाहर नजर आईं। इस दौरान ब्लैक ड्रेस में स्पॉट हुईं और अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था।
फिटनेस फ्रीक जॉन अब्राहम एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। बता दें आज जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। जॉन अक्सर फिटनेस को लेकर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
साउथ के स्टार राम चरण एयरपोर्ट के बाहर नजर आए। बता दें, राम जल्द ही फिल्म 'RRR' में दिखाई देंगें। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जो दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है।